iPhone's Lockdown Mode : क्या है ये खास फीचर, कैसे करता है काम, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल्स

Apple दुनिया के टॉप टेक्नोलॉजी कंपनी में गिनी जाती है जो अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन लाती है। इसके अलावा भी एपल बहुत से ऐसे फीचर्स को पेश करता है जिसमें आईफोन का एक खास फीचर मिलता है इसे लॉकडॉउन मोड फीचर कहते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Publish:Wed, 01 Nov 2023 01:31 AM (IST) Updated:Wed, 01 Nov 2023 01:31 AM (IST)
iPhone's Lockdown Mode : क्या है ये खास फीचर, कैसे करता है काम, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल्स
iPhone's Lockdown Mode कैसे काम करता है ये फीचर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हैकिंग आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है, ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें पता चला है कि कुछ ऑपोजिशन पार्टी के लिडर्स ने बताया है कि उनके आईफोन पर नोटिफिकेशन आया है कि उनके डिवाइस हैकिंग के लिए आसानी से टारगेट किया जाता है। ऐसे में आप क्या करे अगर आपको भी ऐसा कोई नोटिफिकेशन मिल रहा है।

वैसे तो आईफोन अपने यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए एपल ने लॉकडॉउन फीचर पेश करता है। इस फीचर की मदद से आप अपने डिवाइस को सेव रखता है। आइये इसके बारे में जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और क्यों जरूरी है।

क्या है आईफोन का लोकडॉउन मोड

इस फीचर के काम को समझने के लिए पहले हमे इस फीचर के बारे में जानना होगा। एपल ने 2022 में इस फीचर को पेश किया है। बता दें कि ये फीचर iOS 16 के साथ पेश किया गया था। ये यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी फीचर है। सीधी भाषा में कहें तो ये एपल का एक एक्सट्रिम सिक्योरिटी फीचर है, जो सभी डिवाइस को साइबरअटैक्स से सुरक्षित रखता है। ये डिवाइस कुछ खास लोगों के होते हैं, जिसमें पत्रकार, एक्टिविस्टी और गवर्नमेंट ऑफिशियल शामिल है। एपल ने इसको लेकर पेज पर जानकारी दी है। इसलिए ये ऑप्शनल मोड सबके लिए होता है, लेकिन सलाह दी जाती है कि सभी को इसे अनेबल करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- Apple यूजर्स के लिए खतरा! तुरंत करें ये काम नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने, यहां जानें डिटेल्स

कैसे काम करता है फंक्शन

इस फीचर के साथ आपका डिवाइस नार्मल फोन से थोड़ा अलग काम करता है। इसमें आपको मैसेज और कॉल्स तो आती है , लेकिन कुछ ऐप्स की फंक्शनालिटी अलग होती है। इसमें आपको इमेज, वीडियो, आडियो और लिंक जैसे चीजों का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा सफारी और कई वेब टेक्नोलॉजी भी बंद हो जाएंगी। FaceTime कॉल, को भी ब्लॉक कर दिया है।

कैसे ऑन करें फीचर्स

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले Settings ऐप को खोलें। इसके बाद आपको Privacy & Security को टैप करें। फिर नीचे स्क्रॉल करें और लॉकडॉउन मोड को टैप करके शुरू किया जा सकता है। अबTurn On & Restart को टैब करके passcode को डालें।

यह भी पढ़ें - Apple के लिए खास रहा ये साल, iPhone से लेकर Macbook तक, बहुत से प्रोडक्ट हुए लॉन्च, यहां जानें सारी डिटेल

chat bot
आपका साथी