WhatsApp Pay में कैसे लिंक करें अपना बैंक अकाउंट? जानिए सब कुछ विस्तार से
WhatsApp के जरिये क्या आप भी पेमेंट करना चाहते हैं? लेकिन ये नहीं जानते कि अपना बैंक अकाउंट कैसे लिंक करें? इसके लिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि अपना बैंक अकाउंट कैसे लिंक कर पेमेंट कर सकते हैं। जानिए ये तरीका।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp तो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है लेकिन अब इसके पेमेंट फीचर Whatsapp Pay से भी धीरे धीरे लोग रूबरू होते जा रहे हैं। यह भी एक UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस है जिसके जरिए यूजर्स किसी को पैसे भेज और उससे मंगवा सकते हैं। Whatsapp Pay सर्विस भी Whatsapp की मुख्य ऐप से चलती है। इसके लिए कोई अलग से नयी ऐप डाउनलोड नहीं करनी पड़ती।
अन्य UPI आधारित पेमेंट ऐप्स की तरह इस ऐप में भी यूजर को अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होता है। बस फर्क इतना है कि इसमें बैंक अकाउंट को WhatsApp के साथ ही लिंक करना होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे Whatsapp के साथ अपना बैंक खाता लिंक कर Whatsapp Pay सर्विस का इस्तेमाल का सकते हैं।