विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल हो गया है लॉक, नहीं याद आ रहा है पासवर्ड या पैटर्न, तो ऐसे करें अनलॉक

By Ajay VermaEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2021 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 05:00 PM (IST)

आप अपने फोन का पैटर्न या पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस ...और पढ़ें

स्मार्टफोन लॉक की फोटो दैनिक जागरण की है
स्मार्टफोन लॉक की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हम में से ज्यादातर लोग मोबाइल में पासवर्ड, पिन और पैटर्न लगाकर रखते हैं, ताकि कोई भी हमारे फोन में मौजूद निजी चैट, वीडियो या फोटो न देख लें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं, जिसके बाद हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम यहां आपको इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आसान ट्रिक्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे चंद मिनटों में अपने मोबाइल को अनलॉक कर सकेंगे...

पहली ट्रिक : एंड्राइड यूजर्स ऐसे करें फोन अनलॉक  

  • सबसे पहले उस एंड्रायड स्मार्टफोन को लें, जिसे आप अनलॉक करना चाहते है
  • इसके बाद फोन को स्विच ऑफ कर दें
  • अब कम से कम एक मिनट तक रुकें
  • अब वॉल्यूम के नीचे वाले बटन और पावर बटन को एक साथ दबाएं
  • इसके बाद फोन रिकवरी मोड में ओपन हो जाएगा, इसमें से फैक्ट्री रिसेट बटन पर क्लिक करें
  • डाटा क्लीन करने के लिए wipe Cache पर क्लिक करें
  • दोबारा 1 मिनट तक रुकें और अपना एंड्रायड डिवाइस स्टार्ट करें 
  • अब आपका फोन अनलॉक हो चुका होगा
  • वेबसाइट के जरिए अनलॉक करें अपना मोबाइल

दूसरी ट्रिक : गूगल की वेबसाइट के जरिए अनलॉक करें फोन

आप गूगल की एंड्राइड डिवाइस मैनेजर वेबसाइट के जरिए भी अपने मोबाइल को अनलॉक कर सकते हैं। फोन अनलॉक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन का सारा डेटा डिलीट कर दें। अब अपने फोन को रिसेट करें। इतना करते ही डिवाइस अनलॉक हो जाएगा। इसके अलावा आप इस वेबसाइट के जरिए अपने मोबाइल को ट्रैस भी कर सकते हैं। 

नोट : इस ट्रिक से आपके मोबाइल में मौजूद कॉन्टेक्ट, SMS, ऐप, म्यूजिक, फोटो, वीडियो आदि सब डिलीट हो जाएगा।

तीसरी ट्रिक : पैटर्न लॉक को अपनी मोबाइल से ऐसे करें बाईपास

यह ट्रिक तभी काम करेगी जब आपके पास लॉक्ड मोबाइल डिवाइस में एक्टिव डेटा कनेक्शन होगा। अगर आपका डेटा कनेक्शन ऑन है, तो आप आसानी से अपने डिवाइस को अनलॉक कर सकते हैं।

  • अपने स्मार्टफोन को लें और उसमें 5 बार गलत पैटर्न लॉक ड्रा करें, अब आपको एक नोटिफिकेशन दिखाई देगी, जिसमें लिखा होगा की 30 सेकंड बाद ट्राय करें
  • अब उसमें फॉरगेट पासवर्ड का एक विकल्प मौजूद होगा
  • इसमें अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालें, जो आपने लॉक्ड डिवाइस में डाला था
  • इसके बाद आपका फोन अनलॉक हो जाएगा
  • अब आप नया पैटर्न लॉक सेट कर सकते हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।