विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में इन 4 तरीकों से ले सकते हैं Screenshot

विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने के कई बेहतर तरीके हैं। आज हम आपको उन्हीं में से चार तरीके बताने जा रहे हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 16 Mar 2017 10:27 AM (IST) Updated:Thu, 16 Mar 2017 10:32 AM (IST)
विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में इन 4 तरीकों से ले सकते हैं Screenshot
विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में इन 4 तरीकों से ले सकते हैं Screenshot

नई दिल्ली। स्क्रीनशॉट लेना बेहद आसान काम है। अगर आप विंडोज पर स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो कीबोर्ड पर Prt Sc का बटन टैप करने से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। वहीं, मैकबुक एयर में cmd + shift + 3 को दबाकर पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। आपको बता दें कि विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने के कई बेहतर तरीके हैं। आज हम आपको उन्हीं में से चार तरीके बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि येह तरीका विंडोज एक्सपी या ओएस के नए वर्जन के साथ ही काम करेंगे।

1. पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को फाइल पर कैसे करें सेव

सबसे पहले विंडोज बटन के बाद प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। ऐसे करने के बाद स्क्रीनशॉट आपके कंप्यूटर के पिक्चर्स लाइब्रेरी में स्टोर हो जाएगा।

इसके बाद एक्सप्लोरर को लॉन्च करें। इसके बाद साइड में दिए गए पिक्चर्स पर क्लिक करें। स्क्रीनशॉट फोल्डर को ओपन करेते ही आपको स्क्रीनशॉट मिल जाएगा।

2. स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर सेव करने का तरीका

प्रिंटस्क्रीन को दबाएं। ऐसा करने से प्रिंटस्क्रीन क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाता है।

अब आपको ऐसे एप ओपन करने होंगे, जो इमेज को हैंडल कर सकते हैं जैसे एमस पेंट, वर्ड आदि।

अब Ctrl + v दबाएं। ऐसा करने से एप पर स्क्रीनशॉट पेस्ट हो जाएगा।

अब Ctrl + s दबा कर स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं।

3. इस तरीके से ले सकते हैं किसी एप या विंडो का स्क्रीनशॉट:

आप जिस भी एप का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, वो एप फोरग्राउंड में होनी चाहिए यानी उस एप का पेज दिखना चाहिए।

इसके बाद alt + Print Screen दबाएं।

अब एमएस पेंट ओपन करें और ctrl + v को दबाएं।

ऐसा करने के बाद ओपन विंडो का स्क्रीनशॉट पेंट में स्टोर हो जाएगा।

इसके बाद आप स्क्रीनशॉट को अपनी पसंद के किसी भी जगह पर स्टोर कर सकेंगे।

4. स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट कैसे लें:

इसके लिए स्निपिंग टूल इस्तेमाल किया जा सकता है। स्निपिंग टूल को ओपन करें।

इसके लिए menu > All programs > Accessories में जाना होगा। यहां आपको स्निपिंग टूल मिल जाएगा।

अब new के साइड में बने डाउन arrow को क्लिक करें।

इसके बाद रेकटैंगुलर स्निप या फ्री-फॉर्म स्निप को चुनें। रेकटैंगुलर स्निप से आप आयताकार स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। वहीं, फ्री-फॉर्म स्निप की मदद आप स्क्रीन पर कोई भी आकार बना सकते हैं।

ऐसे करने के बाद आप आप स्निपिंग टूल की मदद से स्क्रीनशॉट को पर्सनल कंप्यूटर के किसी भी हिस्से में सेव कर सकते हैं।

यह भी पढ़े,

इन 5 तरीकों से Spam Calls से मिल सकता है हमेशा के लिए छुटकारा, चंद सेकेंड्स में हो जाएगा काम

जियो का मजा उठा सकते हैं अपने मौजूदा नंबर पर भी, ये है तरीका

इस तरह कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं अपना स्मार्टफोन चार्ज, अपनाएं ये तरीका

chat bot
आपका साथी