Twitter लगाएगा फेक न्यूज पर लगाम, अब रिट्विट करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन

Twitter एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें किसी पोस्ट को रिट्वीट करने से पहले उसे ओपन करके पढ़ने का नोटिफिकेशन मिलेगा

By Renu YadavEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 02:16 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 02:16 PM (IST)
Twitter लगाएगा फेक न्यूज पर लगाम, अब रिट्विट करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन
Twitter लगाएगा फेक न्यूज पर लगाम, अब रिट्विट करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने हाल ही में Fleets फीचर को रोलआउट किया है। जिसमें पोस्ट किए गए फोटोज केवल 24 घंटों के लिए उपलब्ध होंगे और 24 घंटे बाद अपने आप प्रोफाइल से हट जाएंगे। Fleets फीचर की चर्चा के बीच कंपनी ने एक और फीचर को लाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कंपनी ने Twitter पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। Twitter का अपकमिंग फीचर Retweet के लिए पेश किया जाएगा। इसमें किसी पोस्ट को Retweet करने से पहले यूजर्स को उसे ओपन करके पढ़ने का नोटिफिकेशन मिलेगा। 

Retweet करने से पहले मिलेगा नोटिफिकेशन

Twitter द्वारा पोस्ट में जानकारी दी गई है कि नया फीचर रिट्विट के लिए पेश किया जाएगा और इसमें यूजर्स को कोई पोस्ट रिट्विट करने से पहले एक नोटिफिकेशन मिलेगा। ताकि यूजर्स यह पता कर सके कि वह किसी गलत से फेस न्यूज को फॉरवर्ड तो रिट्विट नहीं कर रहे। कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि 'अगर आप किसी आर्टिकल या शेयर या फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो ट्वीट करने से पहले उसे ओपन करके जरूर पढ़ें।'

Sharing an article can spark conversation, so you may want to read it before you Tweet it.

To help promote informed discussion, we're testing a new prompt on Android –– when you Retweet an article that you haven't opened on Twitter, we may ask if you'd like to open it first.— Twitter Support (@TwitterSupport) June 10, 2020

नए फीचर्स से लगेगी फेक न्यूज पर लगाम

Twitter इस फीचर को खास तौर पर फेस न्यूज पर लगाम कसने के लिए तैयार कर रही है। ताकि सोशल मीडिया पर लोगों गलत खबरों या अफवाहों से बचाया जा सके। क्योंकि सोशन मीडिया का इस्तेमाल लोगों के बीच इतना बढ़ गया है कि लोग गलत खबरें फैलाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। ऐसे में Twitter की यह पहल फेक न्यूज पर लगाम कसने में काफी मददगार साबित होगी। 

Fleets फीचर को किया पेश

Twitter ने हाल ही में एक नया फीचर Fleets लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स को बेहद अलग अंदाज में कम्युनिकेट करने का मौका देगा। इसमें Instagram व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह पोस्ट किए फोटोज व अन्य मैसेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध होंगे। यानि 24 घंटे बाद पोस्ट किए गए फोटोज अपने आप प्रोफाइल से हट जाएंगे।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी