Coronavirus को लेकर Google ने पेश की नई वेबसाइट, मिलेगी भरोसेमंद जानकारी

Coronavirus को लेकर Google की वेबसाइट पर कंपनी ने वायरस से संबंधित गाइडेंस और टेस्टिंग की सभी जानकारी उपलब्ध कराई है। फोटो साभार Google

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 08:12 AM (IST)
Coronavirus को लेकर Google ने पेश की नई वेबसाइट, मिलेगी भरोसेमंद जानकारी
Coronavirus को लेकर Google ने पेश की नई वेबसाइट, मिलेगी भरोसेमंद जानकारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी Google ने Coronovirus के लिए अमेरिका में एक नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इस वेबसाइट को अमेरिका पर खास फोकस कर तैयार किया गया है। इस वेबसाइट पर कंपनी ने Coronavirus से संबंधित गाइडेंस और टेस्टिंग की सभी जानकारी उपलब्ध कराई है। देखा जाए तो दुनियाभर में हर कोई इस वायरस से लड़ने के लिए कई तरह के कदम उठा रहा है। यह वेबसाइट फिलहाल को अमेरिका के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसे भारत के लिए कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Google की यह वेबसाइट google.com/covid19 है। इस वेबसाइट के जरिए लोगों को वायरस के प्रति शिक्षित करना और लोकल रिसोर्स जैसे जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। Google ने बताया कि यहां लोगों को सेफ्टी और बचाव की टिप्स के साथ Coronavirus से संबंधित अन्य जानाकरियां भी दी जाएंगी जिसमें सर्च ट्रेंड्स शामिल होंगे। यही नहीं, व्यक्तिगत, जागरुकता और बिजनेस के लिए लोगों को रिसोर्सेज की जानकारी भी दी जाएगी।

वेबसाइट अन्य देशों में होगी लॉन्च: जैसा कि हमने आपको बताया यह वेबसाइट अमेरिका में पेश की गई है। लेकिन इसे जल्द ही अन्य देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे अन्य प्रोडक्ट्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस वेबसाइट के जरिए भरोसेमंद और सही जानकारी को ही दिखाया जाएगा।

Coronavirus को लेकर IT मंत्रालय सख्त: इस वायरस से जुड़ी अफवाहों पर IT मंत्रालय सख्त हो गई है। मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं। इन कंपनियों से कहा गया है कि तुरंत प्रभाव से इन अफवाहों को हटाया जाए। IT मंत्रालय का कहना है कि इन अफवाहों की वजह से लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोरोनावायरस से जुड़ी कई गलत जानकारियां उपलब्ध हैं। यहां पढें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी