Xiaomi Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi Box 4K को एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है और इसमें आपको कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स की सुविधा मिलेगी (फोटो साभार Xiaomi)

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 12:39 PM (IST)
Xiaomi Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में कंपनी ने अपने मोस्ट अवेटेड Mi 10 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है और इस स्मार्टफोन में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। इतना ही कंपनी ने आज अपने दो अन्य डिवाइस Mi Box 4K और Mi True Wireless Earphones 2 को भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज की कीमत और उपलब्धता के बारे में सब-कुछ।

Xiaomi Mi Box 4K की कीमत और फीचर्स

भारत में इस डिवाइस की कीमत 3,999 रुपये है और यह 10 मई से दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मी स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। 

Xiaomi Mi Box 4K के फीचर्स पर नजर डालें तो यह एंड्राइड टीवी 9.0 को सपोर्ट करता ​है। इसमें Chromecast ​इन-बिल्ट और Google Assistant की सु​विधा मिलेगी। Google Assistant की मदद से यूजर्स इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में HDR 10 सपोर्ट दिया गया है। Mi Box 4K में आप पेन ड्राइव को कनेक्ट करके टीवी पर ऑफलाइन वीडियो का भी मजा ले सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स उपलब्ध है। यह डिवाइस एचडी, फुलएचडी और अल्ट्रा एचडी को सपोर्ट करता है। 

 

फोटो साभार: Xiaomi

Mi True Wireless Earphones 2 की कीमत और उपलब्धता

Mi True Wireless Earphones 2 भारत में व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 4,499 रुपये है। लेकिन कंपनी इसे स्पेशल ऑफर के तहत 3,999 रुपये में उपलब्ध कराएगी। ये ऑफर 12 मई से 17 मई तक के बीच उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को यूजर्स mi.com, Mi Home और Amazon India से खरीद सकते हैं। 

कंपनी का दावा है कि Mi True Wireless Earphones 2 में उपयोग की गई बैटरी सिंगल चार्ज में 4 घंटे का लिस्निंग टाइम देने में सक्षम है। जबकि चार्जिंग केस के साथ 14 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। इस डिवाइस में दिए गए बटन की मदद से यूजर्स म्यूजिक को कंट्रोल करने के साथ ही कॉल रिसीव कर सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी