भारत आए सोनी के दो वियरेबल गैजेट्स

भारतीय बाजार में सोनी द्वारा दो वियरेबल गैजेट्स- सोनी स्मार्टवॉच3 और सोनी स्मार्टबैंड टॉक लांच किये गए हैं। यह दोनों गैजेट्स इनकी सम्बन्धित कीमत के साथ सोनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिये गए हैं।

By Monika minalEdited By: Publish:Mon, 19 Jan 2015 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jan 2015 04:58 PM (IST)
भारत आए सोनी के दो वियरेबल गैजेट्स

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सोनी द्वारा दो वियरेबल गैजेट्स- सोनी स्मार्टवॉच3 और सोनी स्मार्टबैंड टॉक लांच किये गए हैं। यह दोनों गैजेट्स इनकी सम्बन्धित कीमत के साथ सोनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिये गए हैं।

वेबसाइट के मुताबिक सोनी की स्मार्टवॉच3 की कीमत 19,990 रुपये है और सोनी के स्मार्टबैंड एसडब्ल्यूआर30 की कीमत 12,990 रुपये है। बहरहाल दोनों डिवाइस को कब तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा इस पर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लांच किये गए दोनों डिवाइस में सोनी का लाइफलॉग एप है। कंपनी द्वारा दोनों ही डिवाइस को काले रंग में ही उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

सोनी के दोनों डिवाइस सोनी स्मार्टवॉच3 और सोनी स्मार्टबैंड टॉक को पिछले साल अंतरराष्ट्रीय टेक शो आईएफए2014 में प्रस्तुत किया गया था। यह दोनों डिवाइस उस समय कंपनी के अंतर्गत लांच किये गए सर्वश्रेष्ठ डिवाइस में गिने गए थे।

विशेषताओं पर गौर करें तो सोनी स्मार्टवॉच3 में 1.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जो आपको 320x320 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। इसके साथ इस वॉच में 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 512एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल मेमोरी और 420एमएएच की बैटरी है। यह डिवाइस ब्लूटूथ व एनएफसी की सुविधा से भी युक्त भी मौजूद है।

इसके अलावा सोनी स्मार्टवॉच3 में माइक्रोफोन, एक्सेलेरोमीटर, कम्पास, गायरो व जीपीएस सेंसर है। इस स्मार्टवॉच को एंड्रायड वियर प्लेटफार्म पर बनाया गया है और जो इसे सोनी के पहले आए इस तरह के डिवाइस से अलग बनाता है। इसके साथ ही यह डिवाइस पानी व धूल रहित तकनीक से लैस है।

इसके अलावा दूसरे गैजेट सोनी स्मार्टबैंड टॉक की बात करें तो यह डिवाइस कंपनी के स्मार्टबैंड एसडब्ल्यूआर10 का ही अपडेट वर्जन है। यह एक सेहत संबंधित डिवाइस है जो आपको व्यायाम व रोजमर्रा की स्वास्थ संबंधित जानकारी देगा। इस डिवाइस की खासियत है इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट कर कॉलिंग की सुविधा प्राप्त करना। यह डिवाइस किसी भी एंड्रायड किटकैट से चलने वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट कर सकता है।

अन्य विशेषताओं की बात करें तो इस डिवाइस में 1.4 इंच ई-इंक डिस्प्ले, 32-बिट एआरएम कॉर्टेक्स-एम4 प्रोसेसर, 2एमबी इंटरनल मेमोरी व 70 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा यह डिवाइस एनएफसी, ब्लूटूथ व माइक्रो यूएसबी की सुविधा के साथ आया है।

पढ़ें: सोनी लाया बेहतरीन म्यूजिक देने वाला ईयरफोन

chat bot
आपका साथी