Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स की डिटेल

Redmi Note 8 Pro का नया डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट ताइवान की मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM (IST)
Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स की डिटेल
Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स की डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro का नया डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट उपलब्ध करा दिया है। इस वेरिएंट को फिलहाल ताइवान की मार्केट में ही पेश किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत पहले जैसी ही है। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ताइवान में इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट को भारत में लॉन्च कराया जाएगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह फोन हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम दी गई है। इसमें लिक्विड कूलिंग तकनीक भी दी गई है। फोन में 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।

Redmi Note 8 Pro का कैमरा: कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

chat bot
आपका साथी