Motorola ने Smart Tv की नई रेंज कम दाम मेँ लांच की, जानिए फीचर्स और कीमत

Motorola ने अपनी Revou2 smart TV की रेंज को बढ़ाते हुए 4 नए स्मार्ट टीवी लांच कर दिये हैं। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने कम दाम में अच्छे फीचर्स के साथ अपनी नयी रेंज को बाज़ार में उतारा है।

By Kritarth SardanaEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 07:08 PM (IST)
Motorola ने Smart Tv की नई रेंज कम दाम मेँ लांच की, जानिए फीचर्स और कीमत
motorola Revou2smart tv photo credit- motorola India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फेस्टिवल सीजन के लिए Motorola ने अपने टेलीविजन की Revou2 smart TV रेंज से नए टीवी लांच किए हैं। इस नयी रेंज मेँ कंपनी ने भारतीय कंपनी boat के स्पीकर लगाए हैं। कंपनी ने अपनी इस रेंज से अलग अलग स्क्रीन साइज़ के कुल 4 नए मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इस रेंज में दमदार साउंड के लिए Dolby Audio और Dolby Atmos का भी फीचर दिया है।  

Motorola Revou2 Smart TV सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के 4 मॉडल में 32 इंच वाला मॉडल HD रिज़ॉल्यूशन के साथ, 40 इंच और 43 इंच वाला FHD रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। तो वहीं 43 इंच वाला अन्य मॉडल UHD रिज़ॉल्यूशन के साथ पेश किया गया है। चारों टीवी मॉडल बेजल लेस डिस्प्ले और 24 W के साउंड आउटपुट के साथ आते हैं। मोटोरोला के एचडी और फुल एचडी टीवी मॉडल Dolby Audio फीचर से लैस हैं जबकि UHD मॉडल Dolby Atmos फीचर के साथ आया है। कंपनी ने इस बार अपने टीवी की रेंज मेँ भारतीय कंपनी boAt के स्पीकर लगाए हैं। Motorola Revou2 43 इंच UHD Tv HDR10, डॉल्बी विजन, MEMC और ALLM फीचर्स को सपोर्ट करता है।

मोटोरोला रेवो2 स्मार्ट टीवी रेंज में Mediatek क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा हुआ मिलता है। रेंज के HD और FHD मॉडल में 1 GB रैम है जबकि 4K UHD मॉडल में 2 GB रैम लगी है। टीवी के चारों मॉडल मेँ 8 GB स्टोरेज मिलती है। सभी टीवी Android TV 11 पर चलते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस रेंज के चारों टीवी में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और इथरनेट जैसे विकल्प शामिल हैं।

Motorola Revou2 Smart TV सीरीज की कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला रेवो2 स्मार्ट टीवी रेंज की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होकर 22,999 रुपये तक जाती है।

32 इंच HD मॉडल की कीमत - 10,999 रुपये

40 इंच के Full HD मॉडल की कीमत- 16,999 रुपये

43 इंच के Full HD मॉडल की कीमत- 19,999 रुपये है।

43 इंच के UHD मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है।

मोटोरोला की यह नयी रेंज Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है। Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान इन पर अलग से ऑफर भी मिल रहे हैं जिनसे इनकी कीमत काफी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  Samsung Sale में इन TV के साथ मिलेगा फ्री स्मार्टफोन, जानें सेल के सभी ऑफ़र

Samsung ने लांच किया नया शानदार टीवी, मिल रहा है Flipkart Sale में बेहद कम कीमत में, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

chat bot
आपका साथी