1,999 रुपये में Mi TV Webcam लॉन्च, अब टीवी में Full-HD वीडियो कॉल का उठा पाएंगे लुत्फ

Mi WebCam से 25fps पर फुल एचडी के साथ 71 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा जो आपके टीवी देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाता है। यह ड्यूल फार फील्ड माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे 4 मीटर दूर तक की आवाज को सुना जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:02 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:02 PM (IST)
1,999 रुपये में Mi TV Webcam लॉन्च, अब टीवी में Full-HD वीडियो कॉल का उठा पाएंगे लुत्फ
यह Mi Webcam की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi TV WebCam को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी मदद से स्मार्ट टीवी में कैमरा सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में स्मार्ट टीवी से यूजर फुल एचडी मोड में वीडियो कॉलिंज कर पाएंगे। Mi TV WebCam को मात्र 1,999 रुपये में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 28 जून 2021 से होगी। ग्राहक Mi TV Webcam को mi.com, Mi Home और Mi Studio से खरीदा जा सकेगा।

Mi WebCam के स्पेसिफिकेशन्स

Mi WebCam से 25fps पर फुल एचडी के साथ 71 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा, जो आपके टीवी देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाता है। यह ड्यूल फार फील्ड माइक्रोफोन के साथ आता है, जिससे 4 मीटर दूर तक की आवाज को सुना जा सकता है। साथ ही यह इन-बिल्ट न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। साथ ही लो-लाइट में भी शानदार ढ़ंग से वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। यह 1.5m रिमूवल USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इससे लैपटॉप, डेस्कटॉप को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें Google duo से वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। यह सभी Mi स्मार्ट टीवी, एंड्राइड स्मार्ट टीवी और सभी लैपटॉप के साथ कम्पैटिबल है। यह Windows और MacOS के साथ काम करता है।

Mi WebCam का कैमरा स्पेसिफिकेशन्स 

Mi TV WebCam में एक 2MP का कैमरा दिया गया है। इसका मैक्सिमम कैमरा रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल है, जो 25 फ्रेम पर सेकेंड के साथ आता है। आउटपुट फॉर्मेट MJPG, H.264 YUY2 है। इसमें स्टीरियो ड्यूल माइक का सपोर्ट दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस के साथ आता है। इसमें led इंडीकेटर दिया गया है। इसका बिल्ड मैटेरियल मेटल है। यह एंड्राइडड TV 8 और ज्यादा वर्जन को सपोर्ट करता है। साथ ही Window 7 और उसके बाद के वर्जन बेस्ड डेस्कटॉप को सपोर्ट करता है। इसकी केबल लेंथ 1.5 मीटर है।

chat bot
आपका साथी