Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro पेंटा-कैमरा सेटअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro चीन में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro के ग्लोबल वेरिएंट हैं। इनकी कीमत 549 यूरो यानी करीब 43200 रुपये से शुरू होती है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 10:17 AM (IST)
Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro पेंटा-कैमरा सेटअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro पेंटा-कैमरा सेटअप के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi ने स्पेन में Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro लॉन्च कर दिया है। इन फोन्स की खासियत 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। इनमें पेंटा कैमरा सेटअप यानी 5 रियर कैमरा दिए गए हैं। आपको बता दें कि Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro चीन में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro के ग्लोबल वेरिएंट हैं। इनकी कीमत 549 यूरो यानी करीब 43,200 रुपये से शुरू होती है।

Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro की कीमत और उपलब्धता: Mi Note 10 की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 549 यूरो यानी करीब 43,200 रुपये है। वहीं, Mi Note 10 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 649 यूरो यानी करीब 51,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इन्हें ग्लेशियर व्हाइट, ऑरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसे स्पेन और इटली में 15 नवंबर से और फ्रांस में 18 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro के फीचर्स: इन दोनों में केवल रैम और स्टोरेज का ही अंतर है। जहां Mi Note 10 Pro में 8P लेंस दिया गया है। वहीं, Mi Note 10 में 7P लेंस दिया गया है। दोनों फोन्स MIUI 11 पर काम करते हैं। इनमें 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इनमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। साथ ही 256 जीबी तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा दिए गए हैं। इसमें पहला सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। दूसरा 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मौजूद है। तीसरा 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी मौजूद है।

दोनों ही फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 5260 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 30W चार्जर सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, गैलिलियो और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

chat bot
आपका साथी