अब यूजर्स कंप्यूटर पर भी कर पाएंगे व्हाट्सएप के स्टेट्स फीचर का इस्तेमाल

व्हाट्सएप ने वेब इंटरफेस के लिए भी स्टेट्स फीचर जारी कर दिया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 10:00 AM (IST)
अब यूजर्स कंप्यूटर पर भी कर पाएंगे व्हाट्सएप के स्टेट्स फीचर का इस्तेमाल
अब यूजर्स कंप्यूटर पर भी कर पाएंगे व्हाट्सएप के स्टेट्स फीचर का इस्तेमाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। फेसबुक की स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कोई न कोई नया फीचर पेश कर रही है। मोबाइल वर्जन पर स्टेट्स फीचर रोलआउट करने के बाद अब कंपनी ने यह फीचर वेब इंटरफेस पर भी जारी कर दिया है। यानी अब व्हाट्सएप वेब यूजर्स भी इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर को सबसे पहले मोबाइल वर्जन पर फरवरी में पेश किया गया था। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज से प्रेरित है।  

जानें कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर:

वेब इंटरफेस पर व्हाट्सएप स्टेट्स आइकन को न्यू चैट ऑप्शन के बायीं तरफ दिया गया है। इसका आइकन सर्कुलर आकार का है। जैसे ही इस यूजर आइकन पर क्लिक करेंगे स्क्रीन का रंग बदलकर काला हो जाएगा। यहां से यूजर्स अपने व्हाट्सएप फ्रेंड्स का स्टेट्स देख सकते हैं। जिस भी व्यक्ति का आप स्टेट्स देखना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें। स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

आपको बता दें कि मोबाइल वर्जन की ही तरह वेब इंटरफेस पर भी व्हाट्सएप स्टेट्स केवल अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ ही शेयर किया जा सकता है। साथ ही यह 24 घंटे बाद अपने आप ही गायब हो जाता है। इसके साथ ही यूजर्स यह भी तय कर पाएंगे की कौन उनका व्हाट्सएप स्टेट्स देख सकता है। इसके लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जिसमें My Contact, My Contact except और Only share with शामिल है। हालांकि, यह डिफॉल्ट रूप से कॉन्टैक्ट के सभी यूजर्स को दिखाई देगा। व्हाट्सएप ने इससे पहले पुष्टि कर बताया था कि स्टेट्स फीचर पूरी तरह से इनक्रिप्टेड है।  

यह भी पढ़ें:

एंड्रायड और iOS पर इस तरह करें मैसेज शेड्यूल, ये एप्स करेंगी मदद

इन 5 एप्स की मदद से आज घर बैठें देखें सूर्य ग्रहण

सरकार ने भीम एप पर कैशबैक स्कीम 31 मार्च तक बढ़ाई

chat bot
आपका साथी