Coronavirus Lockdown ने बढ़ाए TikTok यूजर्स, 100 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

शॉर्ट वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म TikTok ने Google Play Store पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ये पहला ऐप बन गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 04:19 PM (IST)
Coronavirus Lockdown ने बढ़ाए TikTok यूजर्स, 100 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड
Coronavirus Lockdown ने बढ़ाए TikTok यूजर्स, 100 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोकप्रिय शॉर्ड वीडियो क्रिएटिंग ऐप TikTok ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Google Play Store पर इस ऐप को 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस तरह से यह ऐप Google Play Store पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप भी बन गया है। हालांकि, अभी Google ने इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। TikTok के यूजर्स की संख्या में काफी ज्यादा बढ़त देखी गई है। साथ ही, ये भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप भी है।

इस समय कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में लॉक डाउन की स्तिथि है। लोग अपने घरों के अंदर रह कर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में TikTok समेत कई सोशल मीडिया ऐप्स के यूजर्स की संख्या पिछले दो महीनों में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है। TikTok के अलावा Facebook, WhatsApp, Instagram समेत कई सोशल मीडिया ऐप्स के यूजर्स काफी बढ़ गए हैं।

App Annie की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लॉक डाउन के दौरान यूजर्स ने सबसे ज्यादा बार TikTok को डाउनलोड किया है। इस तरह से ये भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप भी है। Bytedance की स्वामित्व वाले इस शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग एंड शेयरिंग ऐप TikTok को भारत में काफी पसंद किया जात है। इस ऐप के जरिए यूजर्स शॉर्ट वीडियो बना कर शेयर करते हैं, जिनमें फनी वीडियोज, लिप सिंक म्यूजिक वीडियोज शामिल हैं।

TikTok के अलावा एक और शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप VMate के यूजर्स की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है। Facebook और Instagram के यूसेज में 40 प्रतिशत तक की बढ़त हुई है। इन सभी ऐप्स के ज्यादातर यूजर्स 18 से 34 आयु वर्ग के हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान Whatsapp के यूजर्स की संख्या में भी बढ़त देखने को मिली है। भारत ही नहीं, अन्य देशों में भी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के यूजर्स की संख्या बढ़ी है। स्पेन में Whatsapp के यूजर्स 76 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

chat bot
आपका साथी