TikTok Ban in India: इस 'मेड इन इंडिया' शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप के हैं 65 मिलियन डाउनलोड्स

TikTok Ban in India Roposo के भारत में 65 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड है। Google Play Store पर टॉप सोशल मीडिया ऐप्स में शामिल हो गया है।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 01:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 01:27 PM (IST)
TikTok Ban in India: इस 'मेड इन इंडिया' शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप के हैं 65 मिलियन डाउनलोड्स
TikTok Ban in India: इस 'मेड इन इंडिया' शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप के हैं 65 मिलियन डाउनलोड्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। TikTok समेत 59 ऐप्स को भारत में बैन करने के केन्द्र सरकार के फैसले के बाद मेड इन इंडिया शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Roposo अब देश का नंबर वन शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप बन गया है। Roposo के भारत में 65 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड है। Google Play Store पर टॉप सोशल मीडिया ऐप्स में शामिल हो गया है। TikTok के लाखों इंफ्लूएंशर्स और वीडियो क्रिएटर के लिए यह मेड इन इंडिया ऐप एक विकल्प हो सकता है। Roposo 12 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर 14 मिलियन से ज्यादा वीडियो क्रिएटर्स है। साथ ही, इस शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म पर हर महीने 80 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट वीडियो क्रिएट किया जाता है।

Roposo के अलावा Mitron और Chingari जैसे शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप को भी पिछले कुछ दिनों से यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एंटी चाइनीज मूवमेंट को देखते हुए इन सभी भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स और सोशल ऐप्स को अब ज्यादा क्रिएटर्स मिल सकते हैं। Roposo के को फाउंडर मयंक भंगाडिया ने कहा कि, हमने Roposo को एक साफ और एथिकल प्लेटफॉर्म बनाया है। हमारा लक्ष्य भारतीय यूजर्स को एक बड़ा टैलेंट प्लेटफॉर्म देने का है।

आपको बता दें कि Roposo को IIT Delhi के तीन इंजीनियर्स ने डेवलप किया है जिसे InMobi ग्रुप ओन्ड करती है। Roposo को यूजर्स Google Play Store और iOS ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। TikTok, Helo, Vigo Video समेत 59 ऐप्स को सरकार ने भारत में बैन कर दिया है। TikTok को Google Play Store और App Store से हटा लिया गया है। सरकार के मुताबिक, इन ऐप्स के जरिए यूजर्स के डाटा प्राइवेसी का खतरा था, जिसे देखते हुए सरकार ने इन ऐप्स को बैन करने का फैसला किया है। इन ऐप्स को बैन करने की मांग कई बार पहले भी आ चुकी थी।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी