अब 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगी म्यूजिक ऐप Spotify, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट

Spotify म्यूजिक ऐप का उपयोग अब 12 भारतीय भाषाओं में भी किया जा सकता है। अब यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में म्यूजिक का मजा ले सकेंगे। कंपनी ने अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मुहैया कराने के लिए नया अपडेट जारी किया है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 06:12 PM (IST)
अब 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगी म्यूजिक ऐप Spotify, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट
यह फोटो Spotify की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify ने अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद इस ऐप में हिंदी, गुजराती, मलयालम समेत 12 भारतीय भाषाओं को ऐड किया गया है और अब इस ऐप में कुल मिलाकर 62 भाषाएं शामिल हो गई हैं। नई भाषाओं को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले अपने Spotify ऐप को अपडेट करना होगा। जिसके बाद यूजर्स अपनी रीजनल भाषा में म्यूजिक का मजा ले सकेंगे। 

Spotify में ऐड हुई ये 12 भाषाएं

Spotify म्यूजिक ऐप में जिन 12 भारतीय भाषाओं को ऐड किया गया है उसमें हिंदी, गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और बंगाली शामिल हैं। इन्हें मिलाकर ऐप में अब कुल 62 भाषाएं ऐड हो चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि भारत में अपने यूजर्स को बेस्ट ऑडियो कंटेंट देने के लिए यह अपडेट जारी किया गया है। ताकि यूजर्स उस भाषा में Spotify म्यूजिक ऐप का आनंद ले सकें जो भाषा वह बोलते हैं।

ऐप से वेब प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी भाषाएं

Spotify म्यूजिक ऐप के लिए जारी की गई 12 भारतीय भाषाओं की बात करें तो यह कंपनी के वेब प्लेटफॉर्म पर पहले से ​ही मौजूद हैं। वहीं अब इन्हें मोबाइल ऐप के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है जो कि यूजर्स के एक शानदार एक्सपीरियंस होगा। कंपनी को उम्मीद है कि अब इस ऐप से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे।

Spotify को पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था। इस ऐप में 6 करोड़ से अधिक गानें मौजूद हैं। इस ऐप का इस्तेमाल भारत समेत 93 देशों में किया जाता है। सभी देशों के यूजर्स की संख्या मिलाकर इसके 32 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी का कहना है कि ​पिछले 6 सालों में इस ऐप के माध्यम से पॉप गाने सुनने वाले यूजर्स की संख्या में 2,000 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था।

chat bot
आपका साथी