Jagran E-Paper अब Paytm ऐप पर भी उपलब्ध, मिलेगी देश-दुनिया की तमाम खबरें

लोगों तक तथ्यात्मक और विश्वसनीय समाचारों को पहुंचाने के लिए जागरण ने पेटीएम के साथ एक पहल की है। अब Jagran E-Paper को Paytm ऐप के जरिए भी एक्सेस किया जा सकेगा।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 03:51 PM (IST)
Jagran E-Paper अब Paytm ऐप पर भी उपलब्ध, मिलेगी देश-दुनिया की तमाम खबरें
Jagran E-Paper अब Paytm ऐप पर भी उपलब्ध, मिलेगी देश-दुनिया की तमाम खबरें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस महामारी से ही नहीं बल्कि फर्जी न्यूज और अफवाहों  जैसी समस्या से भी जूझ रहा है। ये अफवाहें, फर्जी मैसेज और मिसलीडिंग आर्टिकल्स भी हमारे समाज के लिए एक खतरा बने हुए हैं। विशेष रूप से इस संकट के समय अखबार लोगों तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने और पाठकों को शिक्षित करने के लिए एक जरूरी माध्यम है। लोगों तक तथ्यात्मक और विश्वसनीय समाचारों को पहुंचाने के लिए, जागरण ने पेटीएम के साथ एक पहल की है। अब Jagran E-Paper को Paytm ऐप के जरिए भी एक्सेस किया जा सकेगा।

कोरोना महामारी की वजह से इस समय लोग सोशल आइसोलेशन का पालन कर रहे हैं। Jagran New Media लोगों तक सटीक और सही खबरें पहुंचाने के लिए और भारत के नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर है। जागरण ने रीडर्स फर्स्ट स्ट्रेटेजी को हमेशा से कायम रखने की कोशिश की है। COVID-19 की हाइपरलोकल स्तर पर सटीक कवरेज के लिए हिन्दी भाषी क्षेत्रों के 32 शहरों में जागरण लगातार सूचना का एक क्रेडिबल स्त्रोत बना हुआ है। हमारा उदेश्य लोगों तक डिजिटल पहुंच को फैक्चुअल, रेलीवेंट और क्रेडिबल सूचना के साथ बनाना है। jagran.com के रिपोर्टर्स लोगों तक कंटेंट को लोकल स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 से जुड़े सभी कवरेज को टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो कंटेंट पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं।

Jagran E-Paper ऐप Paytm के लेटेस्ट वर्जन के साथ फ्री में उपलब्ध है। इसे आप Paytm ऐप के 'Stay Home Essentials' सेक्शन से एक्सेस कर सकते हैं। हमने यह कदम लोगों तक COVID-19 के सटीक अपडेट्स को पहुंचाने के लिए उठाया है। इस इनिशिएटिव पर बात करते हुए Jagran New Media के एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय ने कहा, कोरोनावायरस महामारी के बीच जितना सामाजिक दूरी आवश्यक है, उतना ही आपको दुनिया भर के नवीनतम घटनांओं के बारे में अपडेट रखना भी आवश्यक है। ऐसी स्तिथि में दैनिक जागरण ग्रुप आपके मोबाइल पर नई और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए आपके साथ खड़ा है। जरूरत के इस समय में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हमने Paytm के साथ Jagran E-Paper को फ्री में उपलब्ध कराने की पहल की है।'

chat bot
आपका साथी