कम उम्र के यूजर्स नहीं कर पाएंगे Instagram का इस्तेमाल, जानें क्यों

Instagram ने कहा है कि अब से नए यूजर्स को उनकी उम्र का प्रमाण देना होगा। किसी भी यूजर की उम्र 13 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 04:48 PM (IST)
कम उम्र के यूजर्स नहीं कर पाएंगे Instagram का इस्तेमाल, जानें क्यों
कम उम्र के यूजर्स नहीं कर पाएंगे Instagram का इस्तेमाल, जानें क्यों

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Instagram का इस्तेमाल लगभग हर उम्र के लोग करते हैं। यहां पर उम्र को लोकर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने कहा है कि अब से नए यूजर्स को उनकी उम्र का प्रमाण देना होगा। किसी भी यूजर की उम्र 13 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कंपनी ने यह कदम अपनी नीतियों और अमेरिकी कानून का अनुपालन करने का लिए उठाया है। इसके तहत किसी भी यूजर की आयु कम से कम 13 वर्ष होनी अनिवार्य है।

Instagram यूजर्स से मांगे आयु का प्रमाण: Instagram ने अपने एक ब्लॉग में लिखा है कि आयु का प्रमाण मांगने से हम कम उम्र के लोगों को अपने प्लेटफॉर्म से जुड़ने से रोक पाएंगे। इससे बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि कोई भी अन्य यूजर किसी दूसरे यूजर की आयु से संबंधित जानकारी नहीं देख पाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वो लोगों को उनकी उम्र गलत दर्ज करने से कैसे रोकेगी। देखा जाए तो यूजर्स द्वारा गलत जानकारी देना सोशल मीडिया वेबसाइट्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

जल्द ही Instagram का ये फीचर Facebook पर आएगा नजर: इसके अलावा जल्द ही Instagram का एक नया फीचर Facebook में जोड़ा जाएगा। Close Friends फीचर का एक्सपीरियंस अब Facebook में भी जल्द ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस फीचर को बिल्ट-इन प्राइवेसी टूल के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह फीचर आपको अपने स्टेटस को दूसरों से छुपाने की अनुमति देगा। इस फीचर के जरिए आप अपने स्टेटस को क्लोज फ्रेंड्स से ही शेयर कर पाएंगे। आप अपने क्लोज फ्रेंड लिस्ट में जिन फ्रेंड्स को रखते हैं वो ही आपका स्टेटस देख पाएंगे। इस खबर की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

chat bot
आपका साथी