TikTok की जगह आ गया Tiktok Pro ऐप, डाउनलोड से पहले पढ़े यह जरूरी खबर

भारत में रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए-नए ऐप्स पेश किए जा रहे हैं जिन्हें पॉप्युलर चीनी ऐप Tiktok के विकल्प के तौर पर पेश किया जाता है

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:48 PM (IST)
TikTok की जगह आ गया Tiktok Pro ऐप, डाउनलोड से पहले पढ़े यह जरूरी खबर
TikTok की जगह आ गया Tiktok Pro ऐप, डाउनलोड से पहले पढ़े यह जरूरी खबर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत सरकार की तरफ से 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया है। इन ऐप्स बैन के बाद से भारत में रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए-नए ऐप्स पेश किए जा रहे हैं, जिन्हें पॉप्युलर चीनी ऐप Tiktok के विकल्प के तौर पर पेश किया जाता है। इसी बीच एक ऐप ऐप Tiktok Pro को WhatsApp से डाउनलोड करने का मैसेज मिल रहा है। ऐसे में यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल Tiktok Pro एक तरह का वायरस है, जिसे फोन में इंस्टॉस करते ही फोन से अहम जानकारी चोरी की जा सकती है।

महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल ने इस बारे में कस्टमर को सचेत रहने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक लोग अब Tiktok pro नाम के वायरस को बढ़ावा देकर Tiktok की लोकप्रियता का फायदा उठा हे हैं। Tiktok pro ऐप डाउनलोड करने के मैसेज कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से भेजे जा रहे हैं। साथ ही लोगों को ऐप डाउलोड करने के लिए एक लिंक भी दिया जा रहा है।

WhatsApp पर मिले मैसेज के मुताबिक अब TikTok केवल Tiktok Pro वर्जन में उपलब्ध है, इसलिए नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें। सरकार ने नागरिकों को सलाह दी कि वे प्रतिबंधित ऐप्स की लिंक पर क्लिक न करें या किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। Tiktok Pro ऐप बिल्कुल ओरिजिनल Tiktok की तरह होगी, जो इंस्टॉल होने से पहले यूजर्स से उसके फोन की अहम जानकारी जैसे कैमरा, इमेज गैलरी, माइक और फाइल हासिल करने की इजजात लेता है और फिर इस तरह यूजर्स के बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दे सकता है। 

क्या करें

यूजर्स http:// से शुरू होने वाली लिंक को क्लिक न करें। यूजर्स केवल उन्हें लिंक पर क्लिक करें, जो https:// से शुरू हो रही है। यूजर्स ऐप्स डाउनलोड करने से पहले सुनिश्चित कर लें, कि यह ऐप Google Play Store मौजूद है या नहीं। अगर संबंधित ऐप Google Play Store पर मौजूद हैं, तो समझे ऐप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है।

(Written By- Saurabh Verma)

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी