Vastu Tips: घर की तिजोरी में जरूर रखें ये छोटी-छोटी सी चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Vastu Tips वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति सुखी जीवन जी सकता है। इसी तरह वास्तु में बताया गया है कि तिजोरी में कौन सी चीजें रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Apr 2022 02:48 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 03:16 PM (IST)
Vastu Tips: घर की तिजोरी में जरूर रखें ये छोटी-छोटी सी चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Vastu Tips: तिजोरी में जरूर रखें ये चीजें

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के धनवान बनने के लिए मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ होना  बेहद जरूरी है। क्योंकि इसके बिना कोई भी व्यक्ति सफल होते-होते फेल हो जाता है। लेकिन कई बार धन की देवी की कृपा न होने पर भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स अपनाएं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में कौन सी चीजें माना जाता है शुभ। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी तो हर किसी के पास होती है। लेकिन इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तिजोरी या अलमारी में कुछ रुपए जरूर होना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी में इन चीजों को भी रख सकते हैं। इससे भी हमेशा घर में धन की आवक बनी रहेगी। जानिए कौन सी चीजें तिजोरी या अलमारी में रखने से प्रसन्न रहेगी मां लक्ष्मी।

कुबेर यंत्र

शास्त्रों में कुबेर यंत्र को समृद्धि के रूप में बताया गया है। इसी कारण दीपावली के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसी तरह आप किसी शुभ मुहूर्त में कुबेर यंत्र लाकर विधि-विधान से पूजा करके तिजोरी या फिर अलमारी में कुबेर यंत्र रख लें। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। कुबेर यंत्र के अलावा आप श्री यंत्र रख सकते हैं।

कमल का फूल

मां लक्ष्मी के प्रिय फूलों में से एक कमल माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही एक ताजा कमल का फूल तिजोरी में भी रख दें। इससे धन का आगमन शुरू हो जाएगा। कमल का फूल रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही वह सूख जाए वैसे ही उसे बदल लें।

हल्दी की छोटी सी गांठ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी की छोटी सी गांठ भी पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए एक हल्दी की गांठ को लाल या फिर पीले रंग के कपड़े में बांधकर अलमारी या फिर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

भोजपत्र

लाल चंदन को पानी में घोल लें और फिर इसे स्याही के रूप में इस्तेमाल करके मोर पंख की कलम बनाकर अखंडित भोजपत्र पर 'श्री' लिख दें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें। इससे भी लाभ मिलने लगेगा।

दर्पण

वास्तु के मुताबिक, घर में लगा दर्पण भी निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी को अवशोषित करता है। इसलिए आप चाहे तो तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की ओर एक शीशा टांग लें या फिर छोटा सा शीशा रख लें। इससे तिजोरी में धन बढ़ने में मदद मिलेगी।

लाल वस्त्र

लाल रंग के कपड़े को मां लक्ष्मी का वस्त्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तिजोरी या फिर अलमारी में लाल रंग का कपड़ा बांध दें। इससे भी आमदनी बढ़ जाएगी।

बहेड़ा की जड़

बहेड़ा की जड़ भी धनवान बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए रवि योग या फिर पुष्य नक्षत्र में बहेड़ा की जड़ को लाकर पूजा कर लें। इसके बाद लाल रंग के कपड़े में बांधकर भंडारण या फिर तिजोरी में रख दें।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी