Vastu Tips: ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे, होगी अपार धन संपदा की प्राप्ति

Vastu Tips ज्योतिष शास्त्र की तरह की ही वास्तु शास्त्र में भी कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को कम करने के लिए कई उपाय गए हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधों को लगाने से भी इन दोषों से निजात पाया जा सकता है।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 12:37 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 12:37 PM (IST)
Vastu Tips: ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे, होगी अपार धन संपदा की प्राप्ति
Vastu Tips For Plant: ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे

नई दिल्ली, Vastu Tips For Plant: ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को अगर तनाव मुक्त रहना है, तो हरे-भरे पेड़-पौधे के बीच रहे। इससे दिमाग में शांत रहता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी हरे-भरे पौधों का काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर इन पेड़-पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही घर का वातावरण शुद्ध रहता है। इतना ही नहीं वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में लगे कुछ पौधे व्यक्ति की कुंडली पर हुए ग्रह दोषों से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे ही जानिए वह कौन से पौधे है जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति, धन संपदा आएगी और ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।

हल्दी का पौधा

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे की तरह घर में हल्दी का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि के साथ स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। इसके साथ ही विवाह में आने वाली हर एक अड़चन से छुटकारा मिलता है। रोजाना हल्दी के पौधे की पूजा करने से गुरु बृहस्पति मजबूत होता है।

अनार का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण में अनार का पौधा लगाएँ। इस पौधे को लगाने तमाम तरह के ग्रह दोष से निजात मिलती है। इसके साथ ही भगवान शिव को अनार के फूल को शहद में डुबोकर अर्पित करें। ऐसा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

गुड़हल का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गुड़हल का पौधा लगाने से मंगल दोष से निजात मिल जाती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाले आर्थिक संकट से भी निजात मिल जाती है।

शमी

शमी के पेड़ को शनिदेव का पौधा माना जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नि.मित रूप से शमी के पौधे की पूजा अर्चना करें। इसके साथ ही जब भी घर से बाहर निकले, तो दायीं ओर से दर्शन करें। ऐसा करने से आपका दिन अच्छा जाएगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी