Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं घर में लगाएं ये 3 पौधे, तरक्की के साथ जाग जाएगा भाग्य

Vastu Tips For Plant वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट क्रासुला जेड प्लांट सहित कई ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षिक होती है। इसके अलावा आप चाहे तो इन तीन पौधे को भी घर में लगा सकते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2022 12:17 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2022 01:49 PM (IST)
Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं घर में लगाएं ये 3 पौधे, तरक्की के साथ जाग जाएगा भाग्य
Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं घर में लगाएं ये 3 पौधे, तरक्की के साथ जाग जाएगा भाग्य

 नई दिल्ली, Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हरे भरे पेड़-पौधे रखना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली लाती है। इसके साथ ही यह वातावरण को शुद्ध रखने में भी मदद करते हैं। दिमाग, मन को शांत करने के साथ व्यक्ति की तरक्की में भी भागीदार होते हैं। मनी प्लांट, क्रासुला, स्नैक प्लांट सहित आपने कई पौधों के बारे में सुना होगा जो वास्तु के अनुसार काफी शुभ होते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ पौधे और भी है जिन्हें घर में लगाने से सुंदरता तो बढ़ती है इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। आइए जानते हैं ऐसे पौधे के बारे में और उन्हें किस दिशा में लगाना होगा शुभ।

चमेली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चमेली का पौधा लगाना शुभ होता है। क्योंकि यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा अधिक आकर्षित करता है। जिससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं।

अगर घर के अंदर लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा की ओर होने वाली खिड़की में रखें और घर के बाहर रख रहे है, तो पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

डैफोडिल का पौधा

डैफोडिल एक नार्सिसस प्रजाति का पौधा है जिसे नरगिस भी कहा जाता है। यह कई रंगों में आसानी से मिल जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीले रंग के डैफोडिल के पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। यह पौधा विश्वास, सच्चाई और क्षमा का प्रतीक माना जाता है। घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे घर में लगाने से सौभाग्य और भाग्य जाग जाता है।

रबड़ का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रबड़ का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। एक ओर जहां यह दूषित हवा को साफ करने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इस पौधे को वृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी