Vastu Tips: लाइफ में कभी भी न करें वास्तु संबंधी ये पांच गलतियां, वरना कर्ज में जाएंगे डूब

Vastu Tips वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में वर्णन किया गया है जिसके कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है और आर्थिक तंगी कम नहीं होने देंगी। जानिए किन गलतियों को करने से हमेशा बचना चाहिए।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Wed, 23 Mar 2022 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 23 Mar 2022 09:44 AM (IST)
Vastu Tips: लाइफ में कभी भी न करें वास्तु संबंधी ये पांच गलतियां, वरना कर्ज में जाएंगे डूब
Vastu Tips For Money: कभी न करें ये गलतियां

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money: अच्छा और बुरा समय व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कई बार व्यक्ति का इतना ज्यादा नुकसान हो जाता है कि उसकी भरपाई में काफी समय लग जाता है। इन्हीं में से एक है कर्ज में डूबना। यह एक ऐसी समस्या है जिससे व्यक्ति जल्द नहीं उबर पाता है और कई बार तो जीवन भर उसकी भरपाई करनी पड़ जाती है। वास्तु के अनुसार, कई बार रोजाना की दिनचर्या में हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन वास्तु संबंधी गलतियों से बचा जाएगा।

वास्तु के अनुसार, कभी भी बाहर या अपने घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। इससे आपका समाज में हमेशा मान-सम्मान बरकरार रहेगा। कई लोगों की आदत होती है कि वह बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को गलत बताया गया है। वास्तु के अनुसार, इस गलती के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरी असर पड़ता है। यह गलती व्यक्ति को गरीब बना देती है और समृद्धि में बाधा आने लगती है।  कई लोगों की आदत होती है कि रात को गंदे बर्तन किचन में ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले सभी गंदे बर्तनों को छू लेना चाहिए और किचन को ठीक ढंग से साफ कर लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार, शाम के समय कभी भी किसी व्यक्ति को दूध, दही या फिर नमक नहीं देना चाहिए।  यह गलती आपकी आर्थिक स्थिति  पर बुरा असर डाल सकती है। वास्तु के अनुसार रात के समय किचन या बाथरूम में पानी के खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए। बाथरूम में हमेशा कम से कम एक बाल्टी पानी से भरी रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद  मिलती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही रहती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी