Vastu Tips 2023: घर-परिवार की उन्नति के लिए नए साल में करें ये आसान उपाय, मिलेगा सर्वाधिक लाभ

Vastu Tips 2023 वास्तु शास्त्र में नए साल के सन्दर्भ में कई उपायों को बताया गया है। इसके साथ वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि जीवन में खुशहाली के लिए व्यक्ति को नए साल से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Fri, 02 Dec 2022 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 02 Dec 2022 12:31 PM (IST)
Vastu Tips 2023: घर-परिवार की उन्नति के लिए नए साल में करें ये आसान उपाय, मिलेगा सर्वाधिक लाभ
Vastu Tips 2023: नए साल में करें ये आसान उपाय, सदैव मिलेगी सुख-समृद्धि।

नई दिल्ली, वेब डेस्क | Vastu Tips 2023, Vastu Shastra: नया साल एक नई उर्जा और सकारात्मकता के साथ आता है। ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए कुछ उपायों का पालन करने से जीवन में आने वाली समस्याएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नया साल शुरू होने से पहले व्यक्ति को कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जानकारी न होने के कारण घर में कुछ ऐसी चीजें मौजूद रहती हैं, जिनसे व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और घर में नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके साथ वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में लगाई गई तस्वीरों का भी सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताएंगे कि नया साल शुरू होने से पहले व्यक्ति को किन बातों का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए और घर में कैसी तस्वीरें लगानी चाहिए।

नए साल 2023 में तस्वीर लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Vastu Remedies for New Year 2023)

घर में भगवान शिव का ऐसा चित्र स्थापित करें जिनमें वह प्रसन्न मुद्रा में हों। साथ ही अगर आप समस्त परिवार की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें माता पार्वती, कार्तिकेय, श्री गणेश और नंदी महाराज भी मौजूद रहें। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का चित्र लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। साथ ही शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि घर में राधा-कृष्ण की ऐसी मूर्ति स्थापित करें जिसमें वह दोनों खड़े हों। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता जाता है।

इसके साथ वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में धन देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की वरद मुद्रा में तस्वीर स्थापित करने से और उनकी पूजा-अर्चना करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

घर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह क्रोधित मुद्रा में न हों. ऐसे तस्वीर का उपयोग करने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। साथ ही घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर भी न लगाएं जिसमें उनके कंधे पर श्री राम और लक्ष्मण बैठे हुए हैं।

इसके साथ वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में युद्ध को प्रदर्शित करती हुई तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है और घर में हर समय तनाव का माहौल बना रहता है। इनकी जगह देवी-देवता अन्यथा किसी सुंदर दृश्य की तस्वीर लगाएं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी