कैलेण्डर लगाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

गृह प्रवेश के दिन घर पर गणपति जी की पूजा कर उनकी प्रतिमा अवश्य स्थापित करें। इस दौरान एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि गणपति जी का मुख पूर्व की दिशा में रहें। साथ ही अन्य देवी देवताओं की मूर्ति पूर्व की दिशा में रखें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 08:06 PM (IST)
कैलेण्डर लगाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
कैलेण्डर लगाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

नए साल का आगाज हो चुका है। जनवरी का महीना चल रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार, यह माघ महीना है। इस माह में गंगा स्नान का विधान है। वहीं, खरमास के समापन के बाद शुभ कार्य का शंखनाद हो गया है। शादी-विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्य किए जा रहे हैं। अगर आप भी जनवरी में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं या घर पर नवीन कैलेण्डर लगा रहे हैं, तो वास्तु के इन नियमों का अवश्य ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

-वास्तु जानकारों की मानें तो घर में कैलेण्डर हमेशा पूर्व, उत्तर या पश्चिम में लगाना शुभ होता है। इसके लिए इन दिशाओं में किसी एक दिशा का चयन कर सकते हैं।

-एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि कैलेण्डर में किसी हिंसक जीव, युद्ध या विवादित जगहों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्ति का आगमन होता है।

-अगर आप जीवन में उन्नति और प्रगति करना चाहते हैं, तो हमेशा पूर्व की दिशा में कैलेण्डर लगाएं। इससे घर में सुख समृद्धि और शांति का आगमन होता है। ज्योतिषों की मानें तो पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में उन्नति और प्रगति प्राप्त होती है।

-वास्तु पंडितों की मानें तो पूर्व दिशा में कैलेण्डर लगाने से पुत्र अथवा पुत्री के करियर की सभी दिक्कत दूर हो जाती है।

-वास्तु जानकर उगते सूरज की कैलेण्डर घर में लगाने की सलाह देते हैं। इसके लिए घर पर उगते सूरज का कैलेण्डर लगाएं।

-गृह प्रवेश के दिन घर पर गणपति जी की पूजा कर उनकी प्रतिमा अवश्य स्थापित करें। इस दौरान एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि गणपति जी का मुख पूर्व की दिशा में रहें। साथ ही अन्य देवी देवताओं की मूर्ति पूर्व की दिशा में रखें। आप घर में गणेश जी का कैलेण्डर लगा सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी