Yashoda Jayanti 2021: आज है यशोदा जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Yashoda Jayanti 2021आज यानी 4 मार्च को यशोदा जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। इस दिन मां यशोदा का जन्मदिन मनाया जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:50 AM (IST)
Yashoda Jayanti 2021: आज है यशोदा जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Yashoda Jayanti 2021: आज है यशोदा जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Yashoda Jayanti 2021: आज यशोदा जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। इस दिन मां यशोदा का जन्मदिन मनाया जाता है। भगवान कृष्ण का जन्म मां देवकी से हुआ था। लेकिन उनका लालन-पोषण मां यशोदा द्वारा हुआ था। इस दिन मां यशोदा के भक्त उनकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं यशोदा जयंती की तिथि और महत्व।

यशोदा जयंती का शुभ मुहूर्त:

4 मार्च, गुरुवार

षष्ठी तिथि शुरु- 4 मार्च, गुरुवार रात 12 बजकर 21 मिनट से

षष्ठी तिथि समाप्त- 4 मार्च, गुरुवार रात 9 बजकर 58 मिनट पर

यशोदा जयंती का महत्व:

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां यशोदा का जन्मदिन मनाया जाता है। श्री कृष्ण का जन्म तो मां देवकी से हुआ था लेकिन उनका लालन-पोषण मां यशोदा ने किया था। कृष्ण के पिता वासुदेव ने कृष्ण जी के पैदा होते ही उन्हें कंस से बचाने के लिए गोकुल में नंद बाबा के पास छोड़ दिया था। नंद बाबा की पत्नी यशोदा थीं और उन्होंने ही कृष्ण जी का लालन-पोषण किया था। इसलिए कृष्ण जी को मां यशोदा के बच्चे के रूप में जाना जाता है।

इस दिन यशोदा जी की गोद में बैठे हुए कृष्ण जी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से संतान संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं। मान्यता है कि अगर कोई महिला इस दिन भगवान श्री कृष्ण और यशोदा जी की पूजा करती है तो उसे भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में दर्शन देते हैं। साथ ही इच्छाओं को पूर्ण करते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी