When is holi 2019: रंगों से सराबोर होने से पहले जानलें उनका राशियों पर प्रभाव

होली 2019 का त्यौहार आ गया है इस उल्लास से भरे दिन रंगों में भीगने से पहले पंडित दीपक पांडे से जाने कि किस राशि वाले के लिए कौन सा रंग है सही।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 04:14 PM (IST)
When is holi 2019: रंगों से सराबोर होने से पहले जानलें उनका राशियों पर प्रभाव
When is holi 2019: रंगों से सराबोर होने से पहले जानलें उनका राशियों पर प्रभाव

कब है होली

होलिका दहन के दूसरे दिन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रंगवाली होली के नाम से जाना जाता है। इस दिन गुलाल और पानी के रंगों से उत्सव मनाया जाता है। सद्भाव आैर मौज-मस्ती के चलते इसी दिन को होली का मुख्य दिन माना जाता है। रंगवाली होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष ये पर्व 21 मार्च गुरुवार को मनाया जायेगा। हालांकि वास्तव में ये पर्व पूरे भारत में अलग अलग नामों से अलग अलग दिनों पर लगभग फाल्गुन के पूरे महीने चलता है। जैसे कभी फुलैरा दूज के नाम से, तो कभी लठ्ठमार होली के नाम से पूर्णिमा तिथि से पहले आैर रंग पंचमी के नाम से उसके कुछ दिन बाद।

मिलते हैं कर्इ लाभ

होली रंगों का त्योहार है इसलिए जाहिर है कि इसमें रंगों का सबसे ज्यादा महत्व होता है। शास्त्रों की मानें तो हर ग्रह का अपना रंग होता है उसके इस्तेमाल से अच्छे फल आैर लाभ पाये जा सकते हैं। व्यक्ति की जन्म पत्रिका से उसके शुभ रंग का पता चल जाता है जिसके प्रयोग से जीवन में सफलता मिलती है। एेसे में अगर आप अपनी राशि अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो कष्टों से मुक्ति मिलेगी, धन लाभ आैर सुख की प्राप्ति भी होगी।

राशि अनुसार कौन सा रंग है लाभदायक

मेष राशि: लाल और पीला इस राशि के लिए सर्वाधिक शुभ रंग है। इनका इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिये भाग्यशाली रहेगा।

वृष राशि: काला तथा नीला रंग वृष राशि वालों के लिए सबसे अधिक अनुकूल है। यह रंग उनको सहजता प्रदान करते हैं।

मिथुन राशि: हरा और नीला रंग मिथुन राशि के लोगों इस होली पर सबसे उपयुक्‍त है।

कर्क राशि: सफेद रंग या सफेदा के साथ कर्क राशि के लोगों को इस बार होली का त्यौहार मनाना चाहिये। ये रंग इनके चंचल स्वभाव को काबू में रख संयमी बनायेगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों के शुभ रंग हैं नारंगी आैर बैंगनी जो इनकी प्रचडंता को काबू में रखने में कारगर होंगे। इन रंगों के प्रभाव से जीवन में सुखसाधन और संपन्नता आयेगी।

कन्या राशि: हरा, पीला और सफेद आपके लिये सर्वोत्‍म रहेगा और आप इस का पूरा आनंद ले पायेंगे।

तुला राशि: हरा रंग तो आपके लिए उत्‍तम है ही इसके साथ ही आप बैंगनी रंग भी प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: लाल, आैर पीला रंग से ही वृश्चिक राशि के लिए उत्‍तम प्रभावदायक रहेगा।

धनु राशि: पीला, और नारंगी रंग धनु राशि के लोगों के लिये बहुत अच्छा है।

मकर राशि: नीला आैर हरा रंग इस राशि के लोग प्रयोग करें तो उनमें सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

कुम्भ राशि: नीला आैर बैंगनी कुम्‍भ राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।

मीन राशि: पीला और नारंगी रंग मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में उत्साह व जोश का संचार करता है।

chat bot
आपका साथी