फूलों से ढक गए राधा-कृष्ण

वृंदावन से आए कलाकारों ने महारास और मयूर नृत्य किया। राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर इतने फूल बरसे कि वे उससे ढक गए। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ठाकुर चरन सिंह ने की। संचालन महासचिव देवेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव आनंद स्वरूप पाठक ने किया। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के रीजनल सेल्स मैनेजर राकेश कुमार और एसके जैन क

By Edited By: Publish:Thu, 13 Mar 2014 12:49 PM (IST) Updated:Thu, 13 Mar 2014 01:02 PM (IST)
फूलों से ढक गए राधा-कृष्ण

आगरा। वृंदावन से आए कलाकारों ने महारास और मयूर नृत्य किया। राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर इतने फूल बरसे कि वे उससे ढक गए।

अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ठाकुर चरन सिंह ने की। संचालन महासचिव देवेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव आनंद स्वरूप पाठक ने किया। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के रीजनल सेल्स मैनेजर राकेश कुमार और एसके जैन के अलावा सुरेश अग्रवाल, मनोज चौधरी, सुरेश गुप्ता, सरदार चरनजीत सिंह, भगवती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रांसपोर्ट भवन पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रथम) कंचन गौतम थीं। प्रदीप कुमार सिंह एआरटीओ (द्वितीय), राजेश राजपूत एआरटीओ (तृतीय), राजीव मंगल और प्रेमसिंह रीजनल इंस्पेक्टर मौजूद थे। इस मौके पर सरदार मदन सिंह सलूजा, बाल किशन सेठी, धर्मवीर नगायच को परिवहन शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया गया।

प्यार और सद्भाव का पर्व होली - हेल्प इंडिया वेलफेयर सोसायटी की महिला सदस्यों ने बुधवार को नगला पदी स्थित माया भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

रंगभरनी एकादशी पर बुधवार को मंदिरों में जमकर गुलाल उड़ाया गया। होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और फिर एक दूसरे को बधाइयां दीं।

यमुना किनारा, बेलनगंज स्थित मथुराधीश मंदिर पर भक्त और भगवान की होली हुई। यहां सुबह से ही महिलाओं के झुंड पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह नौ बजे से अबीर, गुलाल और टेसू के फूलों का रंग बिखरना शुरू हो गया। महिलाओं ने गाया-मोहन मतवालों से होली खेलने आए हैं। इस मौके पर महंत हरीमोहन श्रोत्रिय के अलावा नंदन, राधे, जुगल किशोर, केके भगत, आशा भगत, मुदित, उषा खंडेलवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

श्यामजी मंदिर- काजीपाड़ा स्थित इस मंदिर का माहौल उल्लासमय था। ठाकुरजी को सफेद रंग की पोशाक पहनाई गई थी, जिस पर रंग-बिरंगे फूल छपे थे। भगवान के आगे सात रंगों की प्लेट रखी थीं। रंग-बिरंगे फूल, तरह-तरह की खुशबू वाले गुलाल, इत्र और गुलाब जल उड़ा। महिलाओं ने भक्ति गीत गाए।

श्रीनाथजी मंदिर- रावतपाड़ा स्थित मन:कामेश्वर मंदिर के श्रीनाथजी के मंदिर में भी शाम को इसी प्रकार का माहौल रहा। सभी ने अपने आराध्य के साथ होली खेली।

chat bot
आपका साथी