मां वैष्णो की यात्रा में आई गिरावट

मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट आई है। पिछले माह 35 से 40 हजार श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे थे। अब यह आंकड़ा गिर कर प्रतिदिन 20 से 30 हजार के बीच रह गया है, जिससे आधार शिविर कटड़ा में

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 03:24 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 05:03 PM (IST)
मां वैष्णो की यात्रा में आई गिरावट

कटड़ा । मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट आई है। पिछले माह 35 से 40 हजार श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे थे। अब यह आंकड़ा गिर कर प्रतिदिन 20 से 30 हजार के बीच रह गया है, जिससे आधार शिविर कटड़ा में चहल-पहल कम हो गई है।

गिरावट का मुख्य कारण देशभर में स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टियां समाप्त होना माना जा रहा है। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले अधिकांश श्रद्धालु बाहरी राज्यों के होते हैं। हिमलिंग के दर्शन के बाद वे मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूर आएंगे, फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। वहीं, शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। उमस के कारण श्रद्धालुओं को दिन के समय यात्रा के दौरान पसीने से तरबतर होना पड़ा। इसके बावजूद श्रद्धालु पूरे जोश से मां के भवन की तरफ आते जाते नजर आए।

वर्तमान में श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए करीब एक घंटा कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने मां वैष्णो देवी गुफा के तीनों कृत्रिम द्वार खोले दिए हैं ताकि श्रद्धालु जल्द दर्शन कर सकें। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर व बैट्री कार सेवा उपलब्ध रही।

chat bot
आपका साथी