29 जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानिए आपके भाग्य पर डालेंगे कैसा असर

29 जनवरी 2019 को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पंडित दीपक पांडे बता रहे हैं इसके विभिन्न राशियों पर प्रभाव के बारे में।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:42 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM (IST)
29 जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानिए आपके भाग्य पर डालेंगे कैसा असर
29 जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानिए आपके भाग्य पर डालेंगे कैसा असर

धनु राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

29 जनवरी 2019 को मूल नक्षत्र में प्रातः काल 11 बज कर 41 मिनट से शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस स्थान पर वे 24 फरवरी 2019 की रात करीब साढ़े बारह बजे तक रहेंगे। इस स्थान पर शनि पहले से ही गोचर कर रहे हैं। भरतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र यश आैर वैभव के ग्रह हैं जाहिर है इसका आपकी राशि पर इसी प्रकार से प्रभाव पड़ेगा। जब भी शुक्र देव गुरू की राशि वृश्चिक में प्रवेश करते हैं मौसम में परिवर्तन होता है आैर मौसमी बीमारियों जैसे एलर्जी आैर इन्फेक्शन में वृद्घि हो जाती है। एनर्जी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता नजर आता है।

मेष राशि

यहां शुक्र का परिवर्तन नवें भाव में हो रहा है। जरूरी है कि आप अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ही हैं जो आपकी राशि के आठवें भाव में होंगे आैर आपको कार्यालय में विशेष उपलब्धियां दिलवाने का कारण बनेंगे। 

मिथुन राशि 

आपकी राशि से शुक्र सप्तम भाव में शनि के साथ गोचर होते नजर आ रहे हैं। परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिये शुक्र छठे स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। यहां पर शनि पहले से ही उपस्थित हैं। आपके लिये यह समय नौकरी में शुभ समाचार देने वाला रहेगा।

सिंह राशि

आपकी राशि में शुक्र पंचम भाव में गोचर हैं शनि के साथ ये संयोग अच्छा है। विदेश या लंबी यात्राआें को योग बनेगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे इच्छााआें की पूर्ती होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिये शुक्र सुखभाव मे हैं। वरिष्ठ जनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला राशि

आपकी राशि में शुक्र तीसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं। धैर्य आैर सावधानी बनाये रखें।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि में शुक्र दूसरे भाव में आयेंगे। इस अवधि में आप अपने उत्साह आैर पराक्रम के चरम पर होंगे आैर बढ़ चढ़ कर उसका प्रर्दशन भी करेंगे।

धनु राशि

क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस लिए ये समय व्यापारियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

मकर राशि

आपकी राशि में शुक्र 12वें स्थान पर जा रहे हैं। इसके चलते आपको घरेलू परेशानियां तनावग्रस्त आैर चिंतित कर सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिये शुक्र लाभ के स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवधि में विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिये शुक्र कर्म स्थान में प्रवेश कर रहे हैं यानि व्यवसाय के लिए तो शुभ हैं ही साथ में जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें मिलने की पूरी संभावना है।

chat bot
आपका साथी