Unique Name for Boys: इन प्रसिद्ध हिन्दू ऋषियों पर रखें अपने लाडले का नाम, हैं बहुत ही यूनिक और मॉर्डन

बहुत से माता-पिता की इच्छा होती है कि वह अपनी संतान का एक यूनिक नाम रखें जिससे आगे चलकर उसे एक अलग पहचान मिले। ऐसे में आप इन महान ऋषि-मुनियों के नाम पर अपने लाडले बेटे का नाम रख सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2023 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jun 2023 04:39 PM (IST)
Unique Name for Boys: इन प्रसिद्ध हिन्दू ऋषियों पर रखें अपने लाडले का नाम, हैं बहुत ही यूनिक और मॉर्डन
Unique Name for Boys इन प्रसिद्ध हिन्दू ऋषियों पर रखें अपने लाडले का नाम।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Unique Name for Boys: हिंदू धर्म में प्राचीन समय से ही ऋषि-मुनियों का महत्व रहा है। आजकर धार्मिक नाम रखने का चलन बढ़ा है। ऐसे में अगर आप अपने बेटों के लिए कोई धार्मिक नाम खोज रहे हैं तो ऋषि-मुनियों के नामों से प्रेरणा ले सकते हैं। इससे आपके बेटे को विशेष लाभ मिलेगा।

ये नाम है बहुत यूनिक

आप अगस्त्य मुनि के नाम पर अपने बेटे का नाम अगस्त्य रख सकते हैं। उन्होंने दक्षिणी भाग में विद्या का प्रचार, प्रसार करने में अहम भूमिका निभाई थी। अगस्त्य नाम बहुत ही यूनिक नाम है, और साथ में बहुत मॉर्डन भी है।

कौन थे महान ऋषि

महर्षि कश्यप, ऋषि-मुनियों में सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। यह हमेशा धर्म और नीति के अनुसार चलते थे। आप इनके नाम पर भी अपने पुत्र का नामकरण कर सकते हैं। वहीं महर्षि अत्रि की गणना भी महान सात वैदिक ऋषियों में की जाती है। यह ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं। आप इनके नाम पर भी अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।

इन नाम से आएंगे बेटे में अच्छे गुण

पुराणों के अनुसार, ऋषि पुलस्त्य को भगवान ब्रह्मा का मानव पुत्र कहा जाता है। वे ज्ञानी होने के साथ-साथ, तपस्वी और दैवीय संपत्ति के स्वामी भी थे। ऐसे में, अगर आप इनके नाम पर अपने बेटे का नाम रखते हैं तो इससे जरूर ही आपके बेटे में अच्छे गुण आते हैं।

ये ऋषि थे बहुत ज्ञानी

ऋषि वशिष्ठ, राजा दशरथ के राजकुल गुरु थे। राम जी की शिक्षा-दीक्षा भी उन्हीं के द्वारा की गई थी। उनके पास ज्ञान का भंडार था। अगर आप अपने पुत्र का नाम ऋषि वशिष्ठ के नाम पर रखते हैं तो निश्चित ही इसका शुभ फल प्राप्त होता है।

इनके नाम पर रखें अपने पुत्र का नाम

महर्षि वेदव्यास द्वारा भहाभारत लिखी गई थी। उनके द्वारा ही भगवत गीता, 18 पुराणों की रचना की गई। व्यास बहुत ही यूनिक नाम है। आप इस नाम का चयन अपने बेटे के लिए कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी