Tulsi Ke Niyam: क्या घर में लगानी चाहिए एक से ज्यादा तुलसी? यहां जानें जवाब

हिंदू मान्यताओं के अनुसार जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा पाया जाता है वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। तुलसी जी का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए इससे जुडे़ कुछ जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी माना गया है। ऐसे में यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो इस नियमों का ध्यान जरूर रखें।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Publish:Sat, 04 May 2024 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2024 06:14 PM (IST)
Tulsi Ke Niyam: क्या घर में लगानी चाहिए एक से ज्यादा तुलसी? यहां जानें जवाब
Tulsi Ke Niyam: क्या घर में लगानी चाहिए एक से ज्यादा तुलसी?

HighLights

  • तुलसी के पौधे में माना गया है मां लक्ष्मी का वास।
  • हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है ये पौधा।
  • तुलसी में पाए जाते हैं कई औषधीय गुण।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है। कई लोग अपने घर में तुलसी रखते हैं और सुबह-शाम इसकी पूजा कर घी का दीपक भी जलाए हैं। यह पौधा आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर है। कई लोग एक से अधिक तुलसी भी घर में लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा करना शुभ होता है या अशुभ।

लगा सकते हैं इतनी तुलसी

मान्यताओं के अनुसार, घर में 1,3,5 या फिर 7 के क्रम में तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। अर्थात आप अपने घर में विषम संख्या में तुलसी के पौधे लगा सकते हैं। इससे आपको अपने परिवार में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान

तुलसी के पौधे को कभी भी सीधा जमीन में नहीं लगना चाहिए। इसे लगाने के लिए हमेशा गमले आदि का प्रयोग करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रविवार या फिर एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़े और न ही इसमें जल अर्पित करें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि एकादशी तिथि पर तुलसी माता भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखती हैं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Plants: ये पौधे रोक सकते हैं आपकी बरकत, तुरंत कर दें घर से बाहर

इस कार्यों से मिल सकता है लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा के दौरान घी का दीया जलाना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है, जिससे घर की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही नियमित रूप ले तुलसी में जल अर्पित करना (रविवार और एकादशी को छोड़कर) भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी