अमरनाथ यात्रा में पंजीकरण करवाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले गैर पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण करंट पंजीकरण के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। करंट पंजीकरण करवाने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। जम्मू हाट में लगे करंट पंजीकरण में लंबी-लंबी कतारों में

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 04:08 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 04:12 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा में पंजीकरण करवाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक

जम्मू । बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले गैर पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण करंट पंजीकरण के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। करंट पंजीकरण करवाने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। जम्मू हाट में लगे करंट पंजीकरण में लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने के बाद बारी आ रही है। भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जम्मू हाट, सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में करीब 2500 श्रद्धालुओं ने करंट पंजीकरण करवाया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आई सीता देवी, रेवती, कौशल्या देवी ने कहा कि उन्हें एडवांस पंजीकरण के बारे में पता नही लगा। अब यहां पर आकर पता चला है कि यात्रा का पंजीकरण पहले ही करवा लेना चाहिए था। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए तो जाकर ही रहेंगे, इसलिए करंट पंजीकरण के लिए कतारों में खड़े हैं। भीड़ तो है लेकिन यात्रा तो करनी है, इसलिए परेशानी की परवाह नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर से आए राम प्रसाद, योगेश्वर सिंह, अविनाश सिंह, मनी लाल ने कहा कि वे बिना पंजीकरण करवाए ही यहां पर पहुंच गए हैं। बाबा अमरनाथ का दर्शन करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। प्रशासन को कोटा बढ़ाकर काउंटर बढ़ाने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी पेश न आए।

बाबा अमरनाथ यात्रा मे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 8400 श्रद्धालुओं का करंट पंजीकरण का कोटा जारी किया है। यह करंट कोटा नौ व दस जुलाई की यात्रा के लिए वैध होगा। यह दोनों मार्गो बालटाल व पहलगाम के लिए उपलब्ध होगा और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, जिन यात्रियों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे करंट पंजीकरण करवाए और उसके बाद ही उन्हें यात्रा पर रवाना होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान क्या करें और क्या न करें, के नियमों का पालन किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी