मंगल व शनि हुए वक्रीय, गर्मी करेगी बेहाल, मानसून में भी देरी

इस बार मंगल और शनि के वक्रीय होने से गर्मी बढ़ेगी। इन दोनों ग्रहों की उल्टी चाल आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से बेहाल कर सकती है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 12:32 PM (IST)
मंगल व शनि हुए वक्रीय, गर्मी करेगी बेहाल, मानसून में भी देरी

इस बार मंगल और शनि के वक्रीय होने से गर्मी बढ़ेगी। इन दोनों ग्रहों की उल्टी चाल आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से बेहाल कर सकती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ज्योतिष ग्रंथ (भविष्य फल भास्कर) में इस बात का साफ उल्लेख है, जब मंगल और शनि वृषभ, वृश्चिक, धनु या मीन राशि में एक साथ वक्रीय (उल्टी चाल ) रहते हैं, तब मौसम में गर्मी सर्वाधिक होती है।

इस वर्ष मंगल, शनि दोनों वृश्चिक राशि में वक्रीय चल रहे हैं। ये चाल गर्मी के पूरे मौसम में रहेगी। मंगल ग्रह 30 जून के बाद मार्गी (सीधे) और शनि 14 अगस्त को मार्गी होगा। इसकी वजह से लोगों को जल संकट और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनि 25 मार्च से और मंगल 17 अप्रैल से वक्रीय हुए हैं।

देरी से आएगा मानसून

-जलीय ग्रह गुरु अग्नि तत्व की राशि सिंह में शुष्क ग्रह शनि की दृष्टि से पीड़ित होकर पानी की कमी और देरी से मानसून के आने का संकेत दे रहा है।

- 14 मई से सूर्य के वृषभ राशि में शनि, मंगल के साथ सम सप्तक योग बनेगा। इससे उत्तर भारत और मध्य भारत में गर्मी अधिक पड़ेगी। साथ ही सूर्य के वृषभ राशि में गोचर के समय उत्तर भारत में आंधी चलने की संभवना है।

chat bot
आपका साथी