अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 10 बातें जरूर जान लें

अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है। यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। आइये जाने इसकी दर्शन यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

By molly.sethEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 02:03 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 03:58 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 10 बातें जरूर जान लें
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 10 बातें जरूर जान लें

 अमरनाथ हिन्दुओ का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। हर साल आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में होने वाले पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखो लोग यहां आते है। अगर आप अमरनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ विशेष तैयारियां करनी जरूरी हैं चलिए जाने उनके बारे में। 

1- अमरनाथ धाम कश्मीर राज्य के श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जाहिर है इसके दर्शन के लिए पहाड़ी रास्‍तों पर काफी चलना पड़ता है। ऐसे में यात्रा पर रवाना होने से कुछ महीने पहले ही प्रतिदिन करीब 4 किलोमीटर की वॉक करने का नियम बना लें। ताकी आपके शरीर में ऑक्‍सीजन क्षमता सुचारू बनी रहे। 

2- रोजाना डीप ब्रीदिंग व्‍यायाम और योगा अभ्‍यास करने का नियम बनायें। 

3- यात्रा में पर्याप्‍त मात्रा में गर्म और दूसरे वस्‍त्र ले कर जायें। 

 

4- महिलायें यदि संभव हो तो सलवार कुर्ते या ऐसी ही कोई सुविधाजनक पोशाक कैरी करें क्‍योंकि साड़ी ऐसे सफर के लिए आर्दश ड्रेस नहीं है। 

5- अपने कपड़ों की जेबों में आवश्‍यक दवायें जरूर रखें। 

6- अतिरिक्‍त कपड़े और खाने पीने का कुछ समान वाटरप्रूफ बैग्‍स में रख कर साथ ले जाना बिलकुल ना भूलें। 

7- हमेशा समूह में ट्रैकिंग करें और साथ में ही रहें। अपने ग्रुप के लोगों को आंख से ओझल ना होने दें। 

 

8- यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना जरूरी होता है। यात्रा के दौरान पंजीकरण से संबंधित कागजात और आईडी प्रूफ आदि हमेशा अपने पास रखें। 

9- खतरनाक घोषित स्‍थानों पर बिलकुल ना जायें। 

10- यात्रा के दौरान वातावरण को दूषित करने वाला कोई काम ना करें। कूड़ा ना फैलायें। 

chat bot
आपका साथी