Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुक्र कर रहे धनु राशि में प्रवेश, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल

Shukra Gochar 2022 शुक्र ग्रह को धन वैभव ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में धनु राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2022 10:07 AM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2022 10:07 AM (IST)
Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुक्र कर रहे धनु राशि में प्रवेश, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल
Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुक्र कर रहे धनु राशि में प्रवेश, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल

नई दिल्ली, Shukra Gochar 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार, जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही दिसंबर माह की शुरुआत में ही शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

कब हो रहा है शुक्र का गोचर?

ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 दिसंबर को शाम 6 बजकर 7 मिनट को शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 29 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि में शुक्र भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र इस राशि में सातवें भाव के स्वामी है। इस भाव को धन का भाव माना जाता है। ऐसे में शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

इस राशि में शुक्र पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं इस भाव को प्रेम का भाव माना जाता है। ऐसे में शुक्र का गोचर वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएगी। इस राशि में शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्य स्थल में आपके व्यवहार से हर कोई खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और उनकी दृष्टि अष्टम भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि और धन लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में निवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के चौथे और भाग्य भाव के स्वामी शुक्र इस राशि में लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। लंबे समय से जो काम अधूरा पड़ा हुआ है उसमें अब सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी