Shubh Vivah Muhurat List: नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक ये हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat List इस वर्ष देवउठनी एकादशी 25 नवंबर की है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही शादियां के मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:40 AM (IST)
Shubh Vivah Muhurat List: नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक ये हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
Shubh Vivah Muhurat List: नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक ये हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat List: इस वर्ष देवउठनी एकादशी 25 नवंबर की है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही शादियां के मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं। मान्यता है कि हर वर्ष आने वाली देवशयनी एकादशी के बाद करीब चार महीने तक मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में देवउठनी एकादशी से ही शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। इस दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इनका विवाह विष्णु जी के अवतार शालिग्राम के साथ हुआ था। आइए जानते हैं नवंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक के विवाह मुहूर्त।

नवंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक के विवाह मुहूर्त:

नवंबर 2020:

25 नवंबर 2020- देवउठनी एकादशी

27 नवंबर 2020- अश्विनी नक्षत्र, कार्तिक शुक्ल द्वादशी

29 नवंबर 2020- रोहिणी नक्षत्र, कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी

30 नवंबर 2020- रोहिणी नक्षत्र, कार्तिक पूर्णिमा

दिसंबर 2020:

01 दिसंबर 2020- रोहिणी नक्षत्र, मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा

07 दिसंबर 2020- मघा नक्षत्र, मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी

09 दिसंबर 2020- हस्त नक्षत्र, मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी

10 दिसंबर 2020- मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी, चित्रा नक्षत्र

11 दिसंबर 2020- चित्रा नक्षत्र, मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी

जनवरी 2021:

18 जनवरी 2021- शाम 06:27 से अगले दिन यानी 19 जनवरी सुबह 07:14 तक- उत्तर भाद्रपद

फरवरी में विवाह के लिए कोई शुभ दिन उपलब्ध नहीं है।

अप्रैल 2021:

22 अप्रैल- नक्षत्र: मघा, एकादशी, तिथि: दशमी

24 अप्रैल- नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: द्वादशी

25 अप्रैल- नक्षत्र: हस्त, तिथि: त्रयोदशी, चतुर्दशी

26 अप्रैल- नक्षत्र:स्वाती, तिथि: पूर्णिमा

27 अप्रैल- नक्षत्र: स्वाती, तिथि: पूर्णिमा, प्रतिपदा

28 अप्रैल- नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: द्वितीया, तृतीया

29 अप्रैल- नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: तृतीया

30 अप्रैल- नक्षत्र: मूल, तिथि: चतुर्थी, पञ्चमी

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी