Shani Jayanti 2021: शनि देव के प्रकोप से बचने के हैं आसान उपाय, कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति

Shani Jayanti 2021 शनि देव को क्रोध जल्दी आता है। एक बार क्रोध में आकर शनि ने पिता सूर्य के कुछ अंश को काला कर दिया था। इसी कारण पिता-पुत्र के बीच अनबन रहती है इसीलिए व्यक्ति शनि दोष से बचने और उन्हें शांत रखने के लिए उपाय करता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:40 AM (IST)
Shani Jayanti 2021: शनि देव के प्रकोप से बचने के हैं आसान उपाय, कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति
Shani Jayanti 2021: शनि देव के प्रकोप से बचने के हैं आसान उपाय, कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति

Shani Jayanti 2021: नौ ग्रहों में शनि देव को क्रोध सबसे जल्दी आता है। एक बार क्रोध में आकर शनि ने पिता सूर्य के कुछ अंश को काला कर दिया था। इसी कारण पिता-पुत्र के बीच अनबन रहती है, इसीलिए व्यक्ति शनि दोष से बचने और उन्हें शांत रखने के लिए उपाय करता है। कुंडली में शनि दोष से व्यक्ति का कष्ट अंतहीन हो जाता है, परंतु अच्छे भाव में व्यक्ति को सिर्फ सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले समान का दान करते हैं जैसे काला कपड़ा, काला तिल और काली उरड़ की दाल आदि। आज शनि जयंती के अवसर पर आप शनि दोष के निवारण के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। आइए जानते हैं शनि दोष से बचने के उपाय।

1. आज शनि जयंती के दिन कौवों को खाना खिलाएं।

2. काले कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाएं।

3. चार, पांच, छह या सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

4. आज शजि जयंती के अवसर पर शनि मंदिर में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं।

5. मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

6. शनि देव का सरसों के तेल एवं काले तिल से अभिषेक करें।

7. काले घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में पहनना चाहिए।

8. शनिवार को व्रत रखें, शनि देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

9. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी को चमेली के तेल का दीप जलाएं।

10. इस दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और वो तेल किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

शनि देव को काले रंग से बहुत प्रेम है। इसी वजह से वो वैसी ही वस्तुएं, पशु, खाना पसंद करते हैं? इस वजह से शनिवार को काले रंग के पशु-पक्षियों को भोजन कराना चाहिए। काली चीजों तथा लोहे की वस्तु का दान करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव शांत होते हैं और शनि की शुभ दृष्टि आपके ऊपर पड़ती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी