Samudra Shastra: क्या है नाखूनों पर आधा चांद बनने का मतलब? भविष्य को लेकर मिल सकते हैं ये संकेत

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का पूरे शरीर का विश्लेषण करके उसके बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। इसी तरह व्यक्ति के नाखूनों की स्थिति को देखकर भी व्यक्ति के जीवन में आने वाली स्थितियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नाखूनों पर बनने वाला चांद व्यक्ति को उसके भविष्य के बारे में क्या बताता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Publish:Thu, 28 Mar 2024 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 06:16 PM (IST)
Samudra Shastra: क्या है नाखूनों पर आधा चांद बनने का मतलब? भविष्य को लेकर मिल सकते हैं ये संकेत
Auspicious Nail Marks क्या है अंगूठे पर चांद का निशान होने का मतलब?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Auspicious Nail Marks: समुद्र शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के शरीर पर बनने वाले कुछ खास निशान, व्यक्ति को कई तरह से शुभ या अशुभ संकेत दे सकते हैं। ये ज्योतिष का ही एक महत्वपूर्ण भाग है। सामुद्रिक विज्ञान में व्यक्ति से जुड़े ऐसे कई रहस्यों का वर्णन किया है जो भविष्य की घटनाओं का भी पता लगाने में सहायक साबित हो सकते हैं। आपने कई लोगों के हाथों के नाखूनों पर आधा चांद बना देखा होगा। आइए जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है?

चांद बनना शुभ है या अशुभ

समुद्र शास्त्र की मानें, तो नाखूनों पर चांद बनने से व्यक्ति को शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन लोगों को जीवन में लाभ के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

कैसे होते हैं यह लोग

माना जाता है कि जिन लोगों की नाखूनों पर आधे चांद का निशान होता है, वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। साथ ही वह लोग बहुत ही बुद्धिमान भी होते हैं और इन लोगों का दिल बहुत साफ होता है। यह भी माना जाता है कि ये लोग किसी के बारे में बुरा नहीं सोचते।

इस मामले में होते हैं लकी

जिन लोगों की उंगलियों पर आधे चांद का निशान बनता है, उन्हें कभी भी जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग अपनी मेहनत से अपने जीवन में बहुत धन कमाते हैं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर

धुंधले चांद का मतलब

जिन लोगों के अंगूठे पर आधे चांद का निशान बहुत स्पष्ट रूप से नजर आता है, ऐसे लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से बुहत मजबूत माना जाता है। लेकिन अगर नाखूनों का यह चांद धुंधला है, तो यह आपकी खराब सेहत की ओर इशारा करता है।  

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी