22 नवंबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 नवंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 09:38 AM (IST)
22 नवंबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
22 नवंबर 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: सौभाग्य सुंदरी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 09:09 बजे से रात्रि के 10:28 बजे तक।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रोग या विरोधी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संयम से काम लेना हितकर होगा।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर की महिला मुखिया या महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। काई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मकर: जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

chat bot
आपका साथी