15 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:00 AM (IST)
15 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि
Horoscope Today : जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 08:34 बजे से शाम 06:44 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देगा। व्यावसायिक योजना को दिशा मिलेगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा।

वृष: अज्ञात भय तनाव देगा, लेकिन व्यवहार में कुछ भी अनिष्ट नहीं होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ सकती है। खाने-पीने के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफल होंगे।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन मन खिन्न रहेगा। अवसाद के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

कन्या: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। घृणा, द्वेष और क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन शनि की साढ़ेसाती में छाया दान अवश्य करें। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। ईश्वर की आराधना करें।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

chat bot
आपका साथी