08 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 08 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 11:40 AM (IST)
08 नवंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें
सिंह राशि वालों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: आहोई अष्टमी।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। समझदारी के साथ खर्च करें।

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। रिश्ते में तनाव की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी