02 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक तथा बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, आत्मबल में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 07:16 AM (IST)
02 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक तथा बिजनेस पक्ष मजबूत होगा, आत्मबल में वृद्धि होगी
कन्या राशि वालों का आर्थिक तथा बिजनेस पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्यशयन द्वितीया।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुध के मार्गी होने से पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आार्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला राजनेता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: बुध के मार्गी होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी