Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सफलता पाने हेतु व्रत रखा जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार 21 अप्रैल को है। रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2024 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 08:00 AM (IST)
Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

HighLights

  • हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है।
  • रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।
  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार 21 अप्रैल को है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravi Pradosh Vrat 2024: हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सफलता पाने हेतु व्रत रखा जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार 21 अप्रैल को है। रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही महादेव की कृपा से साधक के सकल मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और कष्ट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो रवि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

यह भी पढ़ें:  जानें, विक्रम संवत 2081 के राजा और मंत्री कौन हैं और कैसा रहेगा वर्षफल ?

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर 'ॐ भीमाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ वराय नमः' मंत्र का जप करें। मिथुन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर 'ॐ भवाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कर्क राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ हराय नमः' मंत्र का जप करें। सिंह राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर 'ॐ नियताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कन्या राशि के जातक महादेव की कृपा पाने हेतु'ॐ शाश्वताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। तुला राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ ध्रुवाय नमः' मंत्र का जप करें। वृश्चिक राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ विश्वरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। धनु राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर 'ॐ सर्वकर्मणे नमः' मंत्र का एक माला जप करें। मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु 'ॐ आदिकराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कुंभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें। मीन राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ योगिने नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज  

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी