Ram Navami 2024 Upay: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो राम नवमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Tue, 16 Apr 2024 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 01:27 PM (IST)
Ram Navami 2024 Upay: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो राम नवमी पर करें ये चमत्कारी उपाय
Ram Navami 2024 Upay: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो राम नवमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

HighLights

  • चैत्र माह में राम नवमी मनाई जाती है।
  • इस बार राम नवमी 17 अप्रैल को है।
  • इस दिन किए गए उपाय बेहद फलदायी होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इसी दिन चैत्र नवरात्र का कन्या पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन को प्रभु के जन्मोत्सव के रूप अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुख और शांति की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: 16 या 17 अप्रैल, चैत्र राम नवमी कब है? नोट करें सही डेट-मध्याह्न मुहूर्त और पूजा नियम

राम नवमी 2024 उपाय (Ram Navami 2024 Upay)

अगर आपको कार्यों में सफलता नहीं रही है, तो ऐसे में राम नवमी पर भगवान श्रीराम को पूजा के दौरान चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही सच्चे मन से श्रीराम स्तुति का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा आप राम नवमी पर श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़ों और भोजन का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं। भगवान श्रीराम भगवान विष्णु जी के 7वें अवतार हैं। माना जाता है कि विष्णु जी को पीले फुल अति प्रिय है, तो ऐसे में आप राम नवमी पर प्रभु को पीले फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो राम नवमी पर मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और दूध में केसर ड़ालकर प्रभु का अभिषेक करें। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं। कहा जाता है कि यह उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: अपने रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान, मां अन्नपूर्णा का मिलेगा आशीर्वाद

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी