Purva Phalguni Nakshatra: इस नक्षत्र के लोगों को बेहद पसंद होती है नैतिकता, जानें कैसा होता है स्वभाव

Purva Phalguni Nakshatra हर नक्षत्र में जन्मे लोगों की कुछ विशेषताएं और कुछ अवगुण होते हैं। इससे पहले हम आपको कुछ अन्य नक्षत्रों की जानकारी दे चुके हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:37 AM (IST)
Purva Phalguni Nakshatra: इस नक्षत्र के लोगों को बेहद पसंद होती है नैतिकता, जानें कैसा होता है स्वभाव
Purva Phalguni Nakshatra: इस नक्षत्र के लोगों को बेहद पसंद होती है नैतिकता, जानें कैसा होता है स्वभाव

Purva Phalguni Nakshatra: हर नक्षत्र में जन्मे लोगों की कुछ विशेषताएं और कुछ अवगुण होते हैं। इससे पहले हम आपको कुछ अन्य नक्षत्रों की जानकारी दे चुके हैं। वहीं, आज हम आपके लिए पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के जातकों का व्यक्तिव कैसा होता है इसकी जानकारी दे रहे हैं। ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री के अनुसार, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों का प्रतीक चिन्ह पलंग का प्रथम सिरा या झूले वाला बिस्तर होता है। साथ ही इनका शुभ रंग बादामी, शुभ अक्षर म और ट होता है। इसके अलावा इन जातकों का राशि स्वामी सूर्य और नक्षत्र स्वामी शुक्र होता है। तो चलिए जानते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

ऐसे होते हैं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के लोग:

इन जातकों को संगीत, कला और साहित्य की अच्छी पहचान होती है। ये शांत आपकी विचारधारा शांत है। इन्हें नैतिकता और सच्चाई बेहद पसंद होती है। इसी के रास्ते पर इन्हें चलना पसंद होता है। इन जातकों के जीवन में प्रेम का स्थान सबसे ऊपर है। इन्हें मार-पीट, लड़ाई झगड़ों से दूर रहना बेहद पसंद है। इन्हें किसी भी कलह में पड़ना पसंद नहीं होता है। इन्हें शांति से किसी भी समले को सुलझाना बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर इनके मान-सम्मान पर कई आंच आती है तो ये अपने विरोधियों को पीछे छोड़ने में भी देर नहीं लगाते हैं। वहीं, दोस्तों के साथ दोस्ती बखूबी निभाते हैं।

इन जातकों में अंतर्ज्ञान की शक्ति भी होती है। ऐसे में यह किसी भी स्थिति को पहले ही जान लेते हैं। इन्हें घूमने-फिरने का शौक होता है। साथ ही इनके जीवन में हमेशा तरक्की होती रहती है। इन्हें किसी न किसी क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होती है या करते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना बेहद पसंद होता है और यह उनके मदद मांगने से पहले ही उनकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। इसमें बचपन से ही सहानुभति की भावना होती है। इन्हें किसी भी बंधन में फंसना पसंद नहीं होता है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता काफी प्रिय होती है। साथ ही इन्हें किसी के अधीन होकर काम करना भी पसंद नहीं होता है। ये नौकरी में किसी की चापलूसी भी नहीं करते हैं। यही कारण है कि ये अपने सीनियर्स की कृपादृष्टि से बच जाते हैं। इन्हें अपने परिवार से बेहद लगाव होता है।

सकारात्मक पक्ष: पूर्वा फाल्गुनी में जन्मे लोग चतुर और विलासी, प्रिय वक्ता, दाता, कांतिमान, गंभीर, जनमान्य, स्त्रियों का प्रिय, शूरवीर, त्यागी, साहसी, चतुर, उदार तथा भ्रमणशील होते हैं। वहीं, ये संगीतकार, अभिनेता, यात्रा प्रबंधक या शादी-विवाह के प्रबंधक जैसे कामों में माहिर हो सकते हैं।

नकारात्मक पक्ष: इन जातकों के सूर्य और शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है। ये स्वभाव से धूर्त, कामुक, विलासी, आरामपसंद, उग्र और अभिमानी हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी