गंगा दशहरा को नहीं हो रहीं तैयारियां

गंगा दशहरा को दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन पालिका व प्रशासन की ओर से इस पर्व के लिए तैयारी शुरू नहीं की गई हैं। पर्व को मनाने के लिए पूरे देश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। यमुना किनारे घाटों पर मेला लगता है। श्रद्धालु पंचकोसी

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 26 May 2015 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2015 08:48 AM (IST)
गंगा दशहरा को नहीं हो रहीं तैयारियां

वृंदावनन। गंगा दशहरा को दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन पालिका व प्रशासन की ओर से इस पर्व के लिए तैयारी शुरू नहीं की गई हैं। पर्व को मनाने के लिए पूरे देश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। यमुना किनारे घाटों पर मेला लगता है। श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा कर मंदिरों में दर्शन करते हैं। 28 मई को पड़ने वाले दशहरा पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

आश्रमों और मंदिरों में सफाई, प्रकाश आदि को तैयारी शुरू कर दी गई हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा यमुना किनारे घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर बेरीके¨डग, प्रकाश और सफाई आदि की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। यमुना किनारे रहने वाले बाबा रघुनाथ दास, विजय निरंजन दास ने बताया कि घाटों की सफाई और रोशनी आदि को कार्य शुरू कर दिया जाना चाहिए था।

जगन्नाथ घाट के निकट रहने वाले दर्जनों लोगों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के इस भाग में भीषण गंदगी है। सड़क से गुजरने वाले तीर्थयात्री और श्रद्धालु बदबू के कारण नाक पर रुमाल रखकर निकलते हैं। चीरघाट, बिहार घाट, श्रंगार घाट और केशीघाट के किनारे रहने वालों लोगों ने गंदगी और प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त न होने की शिकायत की। परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार और चामुंडा मंदिर इलाके के लोगों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग कई स्थानों पर टूट गया है। लेकिन पालिका अथवा प्रशासन ने अभी पेच वर्क तक नहीं कराया है।

chat bot
आपका साथी