संत-महात्माओं ने किया विश्व शांति के लिए यज्ञ

विश्व शांति के लिए मंडाल के शिव मंदिर में रविवार को हवन यज्ञ हुआ। इसमें जम्मू संभाग के दो सौ संत-महात्माओं ने शिरकत की। अन्य राज्यों से कुछ संत बाहरी राज्यों से आएं हैं। हवन दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू हुआ। जो करीब दो घंटे तक चला।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Nov 2012 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2012 02:32 PM (IST)
संत-महात्माओं ने किया विश्व शांति के लिए यज्ञ

जम्मू, जागरण संवाददाता। विश्व शांति के लिए मंडाल के शिव मंदिर में रविवार को हवन यज्ञ हुआ। इसमें जम्मू संभाग के दो सौ संत-महात्माओं ने शिरकत की। अन्य राज्यों से कुछ संत बाहरी राज्यों से आएं हैं। हवन दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू हुआ। जो करीब दो घंटे तक चला।

कार्यक्रम श्री श्री 1008 हरे राम दास जी महाराज के नेतृत्व में हुआ। यज्ञ के बाद राम दास जी महाराज ने अपनी गद्दी का उत्तराधिकारी प्रभु दास जी महाराज को नियुक्त किया। पुरानी मंडी के राम मंदिर के महंत रामेश्वर दास जी महाराज भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हरेक को अपने धर्म पर पूर्ण आस्था होनी चाहिए। ऐसे कर्म करने चाहिए कि पूरी मानव जाति का कल्याण हो। राजस्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज शांति बन रही है तो यह संत समाज के लोगों के प्रयासों का भी फल है। एकता सद्भाव व शांति के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। सौहांजना के सरपंच कलभूषण खजूरिया ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सरपंच सौदागर सिंह सैनी, सतपाल, डॉ. भाग सिंह, एडवोकेट पुरुषोत्तम उपस्थित थे। इससे पूर्व यहां पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें साधु-संतों और लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी