पिंडदानियों की सेवा कर रहे है लोग

गयाजी में पधारे लाखों पिंडदानियों की सेवा में यहां के लोगों ने दिल खोलकर लगे हुए हैं। जिसे जहां भी मौका मिल रहा है। वहां पिंडदानियों की सेवा कर रहे है। यही वजह है कि विष्णुपद परिसर क्षेत्र में निरंतर कहीं लंगर चल रहा है, तो कोई मुफ्त में ठंडा पानी, चाय और बिस्कुट बांटे जा रहे हैं। सेवा भाव से प्रदर्शित करने में महिला

By Edited By: Publish:Sat, 28 Sep 2013 01:18 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2013 01:22 PM (IST)
पिंडदानियों की सेवा कर रहे है लोग

गया। गयाजी में पधारे लाखों पिंडदानियों की सेवा में यहां के लोगों ने दिल खोलकर लगे हुए हैं। जिसे जहां भी मौका मिल रहा है। वहां पिंडदानियों की सेवा कर रहे है। यही वजह है कि विष्णुपद परिसर क्षेत्र में निरंतर कहीं लंगर चल रहा है, तो कोई मुफ्त में ठंडा पानी, चाय और बिस्कुट बांटे जा रहे हैं।

सेवा भाव से प्रदर्शित करने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। पूरी श्रद्धा के साथ पिंडदानियों की सेवा में लगे हैं। श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति के मुख्य कार्यकत्र्ता शिव राम डालमिया के देखरेख में विष्णुपद परिसर में नित्यदिन 3 हजार लोगों का लंगर चल रहा है। लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा है। इधर समिति के पंडाल के ठीक सामने पहलीबार अग्रवाल परिवार द्वारा संचालित पवन वस्त्रलय एवं अन्नपूर्णा दाल मिल से जुड़े लोगों ने एक छोटा सा पंडाल लगाया है। देखने में तो पंडाल छोटा है, परन्तु अग्रवाल परिवार की महिलाएं पूरी श्रद्धा और आग्रह पूर्वक विष्णुपद मंदिर जाने और लौटने वाले पिंडादानियों से अपना दो हाथ जोड़कर ठंडा जल, चाय और बिस्कुट ग्रहण करने का निवेदन करती है। इनके निवेदन को पिंडदानी स्वीकार कर लेते हैं, और गर्मी से परेशानी पिंडदानी अपने गले को ठंडे पानी से तरी करते हैं। अग्रवाल परिवार के पुरूषोत्तम अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, गनौरी प्रसाद अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, माया अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, उर्मिला देवी एवं नीलम देवी पंडदानियों से कहते है कि आओ महाराज जी थोड़ी ठंडी पानी पी लो। गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद बिस्कुट के साथ चाय पीने का भी निवेदन करते हैं। यहां सभी चीजें पिंडदानियाें को बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही है। अग्रवाल परिवार के पुरूषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 किलो दूध, 8 से 10 काटून बिस्कुट एवं 30 से 35 गैलेन पानी प्रतिदिन खपत होती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी