Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 30 दिसंबर दिन बुधवार है। आज के दिन साल 2020 की आखिरी स्नान दान की पूर्णिमा है। आज नदी सरोवर आदि में स्नान करने के बाद दान देने का विशेष महत्व है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 06:54 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 12:55 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 दिसंबर 2020 का पंचांग, मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 30 दिसंबर दिन बुधवार है। आज के दिन साल 2020 की आखिरी स्नान दान की पूर्णिमा है। आज नदी, सरोवर आदि में स्नान करने के बाद दान देने का विशेष महत्व है। आज का दान देने से 32 गुणा अधिक फल प्राप्त होता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना उत्तम होता है। आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करने का विधान है। उनको दूर्वा अर्पित करें तथा मोदक का भोग लगाएं। उनकी कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न पूरा हो जाते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष की पूर्णिमा 08 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा आद्रा नक्षत्र 18 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र ब्रह्म योग 15 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज अगहन पूर्णिमा के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 13 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 31 दिसंबर को प्रात: 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 08 बजकर 21 मिनट से दिन में 10 बजकर 02 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। आज के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करना अच्छा होता है। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी